Showing posts with label Poetry. Show all posts
Showing posts with label Poetry. Show all posts

30 October, 2021

Truth of life | Poetry | Dr (Miss) Sharad Singh

Truth of life
       - Dr (Miss) Sharad Singh

I never saw but 
feel my pain.  
I have never seen but 
feel love. 
I have never felt but 
seen a falling star.  
That is, 
everything felt
cannot be seen 
and 
everything seen 
cannot be felt.
This is 
the truth of life.
       ----------
#life  #poetry #poetrylovers  #feelings  #feel #faling_star #seen #truth 

09 September, 2021

True relation | Poetry | Dr (Miss) Sharad Singh

True relation
       - Dr (Miss) Sharad Singh

Who stays for whom?  
Who likes whom?  
No one can tell -
who really loves whom?  
Every relationship is selfish There is nothing selfless here.  
They worship the deities Because they want 
boons from them.  
Every need of life has to be fulfilled by parents.  
At the same time, 
parents need support 
from their children in old age. 
 The rest of the relationship makes its own assessment.  
Hope!  
There would have been 
another selfless relationship like a friend in this world.
           ---------------------
#life  #poetry #poetrylovers  #relation #love

07 September, 2021

The Cruelty | Poetry | Dr (Miss) Sharad Singh

The Cruelty
- Dr (Miss) Sharad Singh

Green leaves wither
Colorful flowers dry up
The fire goes out
Water flows,
Whom
We love so much
They die too.

Why do all these 
never come back, 
Like the sun 
the moon, the stars
Those who set 
and come back

Death makes invisible 
all those 
whom we have seen 
over the years 
laughing, talking, walking, running and throbbing

Between happiness 
and sadness,
It is a terrible duel
Why is death so cruel?
______________
#life  #poetry #poetrylovers  #invisible #death #love #duel #cruel

06 September, 2021

These days | Poetry | Dr (Miss) Sharad Singh

These days 
- Dr (Miss) Sharad Singh

These days 
I am living a nightmare 
A nightmare 
that never came 
to my sleep,
Breathing is not easy 
Every breath is creep

Haven't believe in life 
Not even on death  
The question of trusting 
a person 
does not arise at all,
Everything has stopped 
Against an invisible wall.
            ----------------

16 December, 2020

हैशटैग कम्बल | डॉ शरद सिंह | कविता

हैशटैग कम्बल
- डॉ शरद सिंह

जाड़े की रात
पढ़ती है
कम्बल की पाती
गरमाते आखर के
कुछ ताने, कुछ बाने
बुनते हैं
नेह के बहाने,
उस पर 
फिर
यादों से
यादों को जोड़ते
हैशटैग चौखाने
कम्बल के ।
-----///------

#SharadSingh #Poetry #MyPoetry #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh
#जाड़े #रात #पढ़तीहै #कम्बल #पाती #गरमाते #आखर #ताने #बाने #बुनते #नेह #बहाने #यादों #जोड़ते #हैशटैग #चौखाने

05 December, 2020

सिर्फ़ इक दर्द बचा | कविता | डॉ शरद सिंह

सिर्फ़ इक दर्द बचा
-----------------
- डॉ शरद सिंह

सर्द रातों में जले बन के अलाव जो
वो नहीं थे किसी अख़बार के रद्दी पन्ने
उनमें कुछ ख़त थे 
थीं उनमें हसीं तस्वीरें 
उनमें कुछ हर्फ़ थे, 
कुछ जुमले,
कई वादे भी
ज़िंदगी मिल के बिताने के
इरादे भी।
मैंने खुद को न बचाया था
कभी खुद के लिए
इसलिए तुम थे उनमें भी बहुत ज़्यादा से
और मैं कम थी हमेशा की तरह,
जबकि काग़ज़ वो 
निकले थे, मेरे माज़ी के तहख़ाने से
अब है खाली-सा वही तहख़ाना
सिर्फ़ इक दर्द बचा पहचाना 
जल चुके हैं वो सभी काग़ज़ अब तो
फिर भी यहां
राख में छोड़ गए आग के जो भी किस्से
देख लो, 
आज वो आए हैं मेरे ही हिस्से।
        ------------------       
    
#SharadSingh #Poetry #MyPoetry #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh
#मेरीकविताए_शरदसिंह #राख #अलाव #काग़ज़  #ख़त #तहखाना          

12 September, 2020

कोशिश करते तो सही | डॉ. शरद सिंह | कविता



कोशिश करते तो सही 

- डॉ. शरद सिंह

    

तुम रखते मेरी हथेली पर 

एक श्वेत पुष्प

और वह बदल जाता 

मुट्ठी भर भात में

तुम पहनाते मेरी कलाई में 

सिर्फ़ एक चूड़ी

और वह ढल जाती

पानी की गागर में

एक क़दम तुम बढ़ते एक क़दम मैं बढ़ती

दिन और रात की तरह हम मिलते 

भावनाओं के क्षितिज पर

तुम रखते मेरे कंधे पर अपनी उंगलियां 

और सुरक्षित हो जाती मेरी देह

तुम बोलते मेरे कानों में कोई एक शब्द

और बज उठता अनेक ध्वनियों वाला तार-वाद्य

सच मानो, 

मिट जाती आदिम दूरियां

भूख और भोजन की

देह और आवरण की

चाहत और स्वप्न की

बस,

तुम कोशिश करते तो सही।

----------


02 May, 2020

शाम ... - डॉ शरद सिंह


शाम कुछ चैन से
गुज़र जाती
जो तेरी याद
गर नहीं आती...
- डॉ शरद सिंह

#शाम #याद #चैन #शायरी #love #shayari #evening #DrSharadSingh #miss_sharad #poetrylovers #Poetry #remember #emotions

27 August, 2019

दिल भर गया रोशनी से - डॉ शरद सिंह

Dil Bhar gaya roshani se..  ... poetry of Dr (Miss) Sharad Singh
 कविता
एक भोर
पंख लगा कर आई
नन्हीं चिड़िया-सी
बैठ गई मन की मुंडेर पर
और दिल भर गया रोशनी से।
- डॉ शरद सिंह


20 April, 2019

मृत्यु (कविता) - डॉ शरद सिंह

Mrityu  (Kavita) ... Poetry on Death by  Dr (Miss) Sharad Singh

मृत्यु
-----


अग्नि में जला दिया जाना
या सुला दिया जाना दो गज ज़मीन के नीचे
अनुष्ठान है देह की मृत्यु का
वहीं, बच रहना विचारों का
होना प्रवाहित
पीढ़ी-दर-पीढ़ी
प्रतीक है अमरता का
वाचिक हो या मसि-कागद जीवी
रहता है जीवित विचारों में ढल कर
अंत और अनंत से परे
उस अथाह की तरह
जिस पर अवस्थित है यह पूरा ब्रह्माण्ड।
 - डॉ शरद सिंह

26 March, 2019

ग़ैरइरादतन - डॉ शरद सिंह ... कविता

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

ग़ैरइरादतन
-------------
घर लौटते ही
छूट जाती है कुछ बातें
चौखट के बाहर
कुछ जरूरी
कुछ अधूरी
और कुछ बस यूं ही
जिन्हें छूटना नहीं चाहिए था
फिर भी पता नहीं क्यों
छूट जाती हैं अनजाने ही...
जैसे किसी को कॉलबैक करना
या सूचना देना
अपने घर पहुंचने की
छूट जाती है बहुत सारी बातें
बस यूं ही,
ग़ैरइरादतन।
- डॉ शरद सिंह


03 March, 2019

सूखे पेड़ की मानिंद ... डॉ शरद सिंह ... कविता

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh


सूखे पेड़ की मानिंद
----------------------
रह गए जो
एक सूखे पेड़ की मानिंद,
उनकी आंखें
सब्ज़ अश्क़ों को
तरसती ही रहीं ...
            - डॉ शरद सिंह

#कविता #शरदसिंह #सूखे_पेड़ #मानिंद #आंखें #सब्ज़ #अश्क़ #SharadSingh #Poetry

13 November, 2018

बचपन - डॉ शरद सिंह


Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh
बचपन
--------
जब  पहाड़ छोटे हो जाएं
और नदियां सिकुड़ जाएं
हाथ उठाकर टूटने लगें बेरी से बेर
बिना पंजों पर खड़े हुए
बनने लगे सामान उठाते
अलमारी के ऊंचे खाने से
बिना स्टूल पर चढ़े
पहुंच बनने लगे ऊंचाई पर रखे
उस मर्तबान तक
जिसमें मां छुपा कर
रखा करती थी बिस्कुट और मिठाइयां
बस, तभी समझ लेना चाहिए
कि छूट चुका है बचपन बहुत पीछे।
- डॉ शरद सिंह




02 November, 2018

Seven Dohe (Poetry) of Dr (Miss) Sharad Singh on Voter Awareness published in Navbharat Newspaper in all Madhya Pradesh Edition
आज 02.11.2018 को हिन्दी के प्रतिष्ठित समाचारपत्र "नवभारत" ने मुझे Big Surprise दे दिया... #मतदाता_जागरूकता के मेरे दोहों को मध्यप्रदेश के सभी संस्करणों में लगने वाले Page  'मध्यप्रदेश चुनाव' में प्रकाशित किया है।
http://www.navabharat.com/epaper/index.php?pgno=7

हार्दिक आभार "नवभारत" 🙏

मतदाता जागरूकता के दोहे
- डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

सब कामों को छोड़कर करना है मतदान।
रखना है हमको सदा लोकतंत्र का मान।।

जाति धर्म सब भूलकर निर्णय करे समाज।
होगा खूब विकास फिर होंगे सारे काज।।

विज्ञापन या व्हाट्सएप्प, ये क्या देंगे राय।
खुद को जो अच्छा लगे, वहीं चुना बस जाय।।

शोर शराबे से कभी, मत होना कंफ्यूज़।
जो लालच या धौंस दे, करना उसे रिफ्यूज़।।

इक-इक मत है कीमती, यह मत जाना भूल ।
वोटिंग पावर आज है, सबसे बड़ा उसूल।।

शासन मन का चाहिए, तो लो कदम उठाए ।
चिड़िया जो चुग जाएगी, क्या होगा पछताए ।।

'शरद' करे विनती यही, करिएगा मतदान।
दुनिया भी देखे ज़रा, इस जनमत की शान।।
-------------------------
# Voter_Awareness #Dohe

Seven Dohe (Poetry) of Dr (Miss) Sharad Singh on Voter Awareness published in Navbharat Newspaper in all Madhya Pradesh Edition, 02.11.2018

10 October, 2018

तुम्हारी याद - डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

तुम्हारी याद
-------
कल मुझे रास्ते में
रखा मिला सूरज
उठा लिया मैंने भी उसे
यूं ही
अनायास
जैसे तुम्हारी याद
उठा लेती हूंं मैं
अपनी पलकों में
एक गर्म, उबलती बूंद की तरह।
- डॉ शरद सिंह


#SharadSingh #Poetry
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh


09 October, 2018

ओ मेरे हर्क्युलिस ! - डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr Sharad Singh
ओ मेरे हर्क्युलिस !
-------------------
तुम हो सकते हो
हर्क्युलिस से भी
अधिक ताक़तवर
उठा सकते हो सूरज
अपनी भुजाओं में
पर, क्या चल सकते हो मेरे साथ
एक कस्बे के
भरे चौराहे में
मेरा माथा चूम कर
मेरी कलाई थाम कर ...
- डॉ शरद सिंह


#SharadSingh #Poetry
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh

खो गया है वो - डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr Sharad Singh
खो गया है वो
-----------------
धूप का फूल
आज पाया जो
शाम आई लो,
खो गया है वो
दिल ने झेला था
दर्द को बेशक़
आज अश्क़ों में
ढल के आया तो ...
- डॉ शरद सिंह


#SharadSingh #Poetry
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh

ठहरो न ! - डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr Sharad Singh

ठहरो न !
-----------
सूरज
रोज आते हो सुबह
चले जाते हो

शाम को
ये मेरा
घर है
दफ़्तर नहीं
किसी रोज़ ठहरो न
बातें करेंगे
हम रात भर...
- डॉ शरद सिंह

#SharadSingh #Poetry
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh

कुछ यादें - डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr Sharad Singh
कुछ यादें
-----------
आज धूप ने
झांक कर
खिड़की से
पूछा
मेरा हाल
और
कुछ यादें
फुदक कर आ गईं
सीखचों के भीतर
जिनमें
तुम थे भी,
नहीं भी...
- डॉ शरद सिंह

#SharadSingh #Poetry
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh

17 March, 2018

मुझे नहीं .. डॉ शरद सिंह



Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh
मुझे नहीं
---------
रात अपनी मरमरी आवाज़ में
कुछ कहती है
एक नाम लेती रहती है
नाम?
श्श..श्श..श्श...

रात को छूट है
मुझे नहीं
नाम तुम्हारा लेने की...
- डॉ शरद सिंह