Showing posts with label मतदाता जागरूकता के दोहे. Show all posts
Showing posts with label मतदाता जागरूकता के दोहे. Show all posts
02 November, 2018
| Seven Dohe (Poetry) of Dr (Miss) Sharad Singh on Voter Awareness published in Navbharat Newspaper in all Madhya Pradesh Edition |
http://www.navabharat.com/epaper/index.php?pgno=7
हार्दिक आभार "नवभारत" 🙏
मतदाता जागरूकता के दोहे
- डॉ. (सुश्री) शरद सिंह
सब कामों को छोड़कर करना है मतदान।
रखना है हमको सदा लोकतंत्र का मान।।
जाति धर्म सब भूलकर निर्णय करे समाज।
होगा खूब विकास फिर होंगे सारे काज।।
विज्ञापन या व्हाट्सएप्प, ये क्या देंगे राय।
खुद को जो अच्छा लगे, वहीं चुना बस जाय।।
शोर शराबे से कभी, मत होना कंफ्यूज़।
जो लालच या धौंस दे, करना उसे रिफ्यूज़।।
इक-इक मत है कीमती, यह मत जाना भूल ।
वोटिंग पावर आज है, सबसे बड़ा उसूल।।
शासन मन का चाहिए, तो लो कदम उठाए ।
चिड़िया जो चुग जाएगी, क्या होगा पछताए ।।
'शरद' करे विनती यही, करिएगा मतदान।
दुनिया भी देखे ज़रा, इस जनमत की शान।।
-------------------------
# Voter_Awareness #Dohe
| Seven Dohe (Poetry) of Dr (Miss) Sharad Singh on Voter Awareness published in Navbharat Newspaper in all Madhya Pradesh Edition, 02.11.2018 |
Subscribe to:
Posts (Atom)
