Showing posts with label शायरी. Show all posts
Showing posts with label शायरी. Show all posts

17 June, 2026

वो पर तौल रहा है | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी

वो पर तौल रहा है आकाश में उड़ने के लिए।
किसी और, किसी और, किसी और से जुड़ने के लिए।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #shayari #ghazal #shayarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

13 June, 2026

जरूरी तो नहीं - डॉ सुश्री शरद सिंह | शायरी

हमख़्याली भी तो इक 
शय है इसी दुनिया की,
हो मुहब्बत ही फ़क़त 
काम ज़रूरी तो नहीं।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह 

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

10 June, 2026

जीना मुश्किल - डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी

अब तो दिल की तनहाई को हुआ जा रहा जीना मुश्किल।
फटी ज़िन्दगी के टुकड़ों को रेशा- रेशा सीना मुश्किल।
 - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #shayari #ghazal #shayarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

02 June, 2026

ज़रूरी तो नहीं | डॉ सुश्री शरद सिंह | शायरी

हरेक रिश्ते का हो नाम ज़रूरी तो नहीं।  
हो मुहब्बत ही फ़क़त काम,ज़रूरी तो नहीं।
अश्क़  लबरेज़  पियाला है  मेरे हाथों में 
हो शराबों से भरा जाम,ज़रूरी तो नहीं।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

29 May, 2026

जो नहीं मिला उसे भूल जा | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी

जो चला गया  उसे याद रख
जो बचा हुआ उसे साथ रख
जो नहीं मिला उसे भूल  जा
जो मिला हुआ उसे पास रख
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

27 May, 2026

बात औक़ात की जो करते हैं | डॉ सुश्री शरद सिंह | शायरी

बात औक़ात की जो करते हैं
आईना   देखने   से   डरते हैं
जिनकी तासीर  झूठ वाली है
सच का तमगा लगा गुज़रते हैं
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #shayari #ghazal #shayarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

25 May, 2026

अब घर नहीं लगता | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी

छत वही, दीवार औ दरवाज़ा वही है
फिर भी मेरा घर मुझे अब घर नहीं लगता 
रात भर बेचैनियां करवट बदलती हैं
अब मेरा बिस्तर मुझे बिस्तर नहीं लगता
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

24 May, 2026

इश्क़ होता है या नहीं होता | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी

इश्क़  होता  है   या  नहीं  होता 
ये समझना भी कुछ सरल होता 
रोज  हंसता था,  मुस्कुराता था 
ना  लगाते  तो  दिल  नहीं रोता
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

23 May, 2026

कभी घर नहीं मिला, डॉ (सुश्री) शरद सिंह, शायरी

छप्पर नहीं मिला तो 
कभी दर नहीं मिला
मानो यक़ीन, मुझको 
कभी घर नहीं मिला
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

20 May, 2026

क्या बताऊं की बात कैसी है | डॉ सुश्री शरद सिंह | शायरी

क्या बताऊं कि बात कैसी है 
ज़िन्दगी खुद  सवाल जैसी है
रास्ते   नापते   उमर   गुज़री
मंज़िलों  की  तलाश  वैसी है
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

15 May, 2026

इश्क की इंतिहा, डॉ (सुश्री) शरद सिंह, शायरी

इश्क़ की इंतिहा नहीं होती
इश्क़ में इम्तिहान होते हैं।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

11 May, 2026

और कितने इम्तिहां । डॉ (सुश्री) शरद सिंह, शायरी

अर्ज़ है...
और कितनी बंदिशें अब और क्या पाबंदियां?
ज़िंदगी में और कितने, और कितने इम्तिहां ?
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #शायरी #ग़ज़ल #shayari

28 March, 2026

इंतज़ार रहता है | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी

सुबह   से   शाम  तेरा  इंतेज़ार  रहता है।
तू आएगा ये हवाओं का रुख भी कहता है।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #शायरी #इंतज़ार #हवाओं #रुख़ #रहताहै #कहताहै

21 December, 2025

शायरी | रात के साए में | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

 उदास दिन का हर एक पल बड़ा कठिन गुज़रा 
न जाने   रात के   साए में   क्या    घुटन  होगी।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh  #shayari  #ghazal #shayarilovers  #shayariofdrmisssharadsingh
#उदास #दिन #गुजरा #गुज़रा  #रात #साए #घुटन

17 December, 2025

शायरी | रिश्तों की तासीर | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अर्ज़ है
पत्ते पीले हो कर, सब्ज़ नहीं होते 
इनसे समझो रिश्तों की तासीर कभी
-डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsinghl

10 December, 2025

शायरी | अलाव | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

वो जो फुटपाथ पे  रातों को  ठिठुरते हैं पहर
उनके आगे कोई रख जाए अलावों का सहर
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh #फुटपाथ #रातों #ठिठुरते #पहर 
#अलावों #सहर

20 August, 2025

शायरी | तिजारत | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अर्ज़ है-
उठाना   गिराना,  गिराना   उठाना
यही   खेल   रचता  रहा है ज़माना
मुहब्बत  के  रिश्ते  तिजारत  हुए हैं
सभी  चाहते  हैं  नफ़ा  ही  कमाना
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी  #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #shayari  #ghazal #shayarilovers  #shayariofdrmisssharadsingh #तिजारत #उठाना #गिराना #खेल #रिश्ते #मुहब्बत #ज़माना #नफ़ा #कमाना

07 July, 2025

लिहाज़ है समझो | शायरी | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

मेरी ख़ामोशी 
लिहाज़ है समझो
लिहाज़ उतरा तो
बेपर्दा हो जाएंगे कई।
         - डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #शायरी #ख़ामोशी #लिहाज़ #बेपर्दा

01 May, 2025

शायरी | लोग बदले हैं | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

लोग  बदले हैं  मौसमों की तरह। 
औ' हम करते रहे ख़ुद से ज़िरह।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

12 April, 2025

शायरी | झूठ | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

तुम्हारे झूठ को सच मान कर जीते रहे 
ज़हर कड़वा शहद में घोल कर पीते रहे
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh