Sharad Singh
मित्रों का स्वागत है - डॉ. (सुश्री) शरद सिंह
पृष्ठ
HOME
ABOUT ME
लेखिका शरद सिंह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व
डॉ. शरद सिंह सम्मानित
मेरी कुछ ग़ज़लें
वरिष्ठ नागरिकों पर कविताएं
PHOTO
08 July, 2026
थिगड़े वाली चूनरी | दोहा | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
थिगड़े वाली चूनरी, ओढ़े बैठी हीर।
फटे दुशाले में बंधी, रांझे की तक़दीर।।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#दोहा #doha #डॉसुश्रीशरदसिंह
17 June, 2026
वो पर तौल रहा है | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी
वो पर तौल रहा है आकाश में उड़ने के लिए।
किसी और, किसी और, किसी और से जुड़ने के लिए।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #shayari #ghazal #shayarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
16 June, 2026
कविता | वे बूझ लेते हैं | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
कविता
वे बूझ लेते हैं
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
शब्द टूटते हैं
छूटते हैं
रूठते हैं
फिर मान जाते हैं,
क्योंकि
वे बूझ लेते हैं
प्रेम को
बड़े प्रेम से।
-----------------
कविता | वे बूझ लेते हैं | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#कविता #poetry #emotions #डॉसुश्रीशरदसिंह #प्रेम #love #DrMissSharadSingh
13 June, 2026
जरूरी तो नहीं - डॉ सुश्री शरद सिंह | शायरी
हमख़्याली भी तो इक
शय है इसी दुनिया की,
हो मुहब्बत ही फ़क़त
काम ज़रूरी तो नहीं।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
10 June, 2026
जीना मुश्किल - डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी
अब तो दिल की तनहाई को हुआ जा रहा जीना मुश्किल।
फटी ज़िन्दगी के टुकड़ों को रेशा- रेशा सीना मुश्किल।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #shayari #ghazal #shayarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
02 June, 2026
ज़रूरी तो नहीं | डॉ सुश्री शरद सिंह | शायरी
हरेक रिश्ते का हो नाम ज़रूरी तो नहीं।
हो मुहब्बत ही फ़क़त काम,ज़रूरी तो नहीं।
अश्क़ लबरेज़ पियाला है मेरे हाथों में
हो शराबों से भरा जाम,ज़रूरी तो नहीं।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
29 May, 2026
जो नहीं मिला उसे भूल जा | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी
जो चला गया उसे याद रख
जो बचा हुआ उसे साथ रख
जो नहीं मिला उसे भूल जा
जो मिला हुआ उसे पास रख
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
27 May, 2026
बात औक़ात की जो करते हैं | डॉ सुश्री शरद सिंह | शायरी
बात औक़ात की जो करते हैं
आईना देखने से डरते हैं
जिनकी तासीर झूठ वाली है
सच का तमगा लगा गुज़रते हैं
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #shayari #ghazal #shayarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
25 May, 2026
अब घर नहीं लगता | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी
छत वही, दीवार औ दरवाज़ा वही है
फिर भी मेरा घर मुझे अब घर नहीं लगता
रात भर बेचैनियां करवट बदलती हैं
अब मेरा बिस्तर मुझे बिस्तर नहीं लगता
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
24 May, 2026
इश्क़ होता है या नहीं होता | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी
इश्क़ होता है या नहीं होता
ये समझना भी कुछ सरल होता
रोज हंसता था, मुस्कुराता था
ना लगाते तो दिल नहीं रोता
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
23 May, 2026
कभी घर नहीं मिला, डॉ (सुश्री) शरद सिंह, शायरी
छप्पर नहीं मिला तो
कभी दर नहीं मिला
मानो यक़ीन, मुझको
कभी घर नहीं मिला
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
20 May, 2026
क्या बताऊं की बात कैसी है | डॉ सुश्री शरद सिंह | शायरी
क्या बताऊं कि बात कैसी है
ज़िन्दगी खुद सवाल जैसी है
रास्ते नापते उमर गुज़री
मंज़िलों की तलाश वैसी है
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
15 May, 2026
इश्क की इंतिहा, डॉ (सुश्री) शरद सिंह, शायरी
इश्क़ की इंतिहा नहीं होती
इश्क़ में इम्तिहान होते हैं।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh
11 May, 2026
और कितने इम्तिहां । डॉ (सुश्री) शरद सिंह, शायरी
अर्ज़ है...
और कितनी बंदिशें अब और क्या पाबंदियां?
ज़िंदगी में और कितने, और कितने इम्तिहां ?
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #शायरी #ग़ज़ल #shayari
28 March, 2026
इंतज़ार रहता है | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | शायरी
सुबह से शाम तेरा इंतेज़ार रहता है।
तू आएगा ये हवाओं का रुख भी कहता है।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #शायरी #इंतज़ार #हवाओं #रुख़ #रहताहै #कहताहै
30 January, 2026
कविता | दिया कहता है | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
कविता
दिया कहता है
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
टूटे दरवाज़े से
झांकता दिया
उम्मीद की
रोशनी को थामे
मानो कहता है
कि सब कुछ
नहीं हुआ है ख़त्म
अंधेरा गहरा ही सही
हारेगा ज़रूर
क्योंकि
अंधेरे की नियति है
हारना
और
उजाले की जीतना...
यदि ऐसा नहीं होता
तो सूरज
कभी नहीं उगता।
------------------
#poetryislife #poetrylovers #poetryloving #mypoetry #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य #कविता #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #DrMissSharadSingh #poetrycommunity #दिया #रोशनी #अंधेरा #नियति #उजाला #सूरज #broken #Door #light #darkness #destiny #brightness #Sun
22 January, 2026
कविता | भ्रम-3 | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
कविता
भ्रम-3
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
यह भी तो
एक भ्रम है
कि सोचते हैं
ज़िंदगी को
जी रहे हैं हम
जबकि
जी रही होती है
ज़िंदगी हमें,
हमारी
एक-एक सांस
एक-एक पल
एक-एक ख़्वाब को
हमारे जाने बिना,
हमें
अपने ऋण से
करती हुई उऋण
जिस दिन
चुक जाता है
पूरा ऋण
उस दिन ज़िंदगी
कर देती है मुक्त हमें
हमेशा के लिए
और हमारे सहित सभी
रहते हैं इसी भ्रम में कि
हमने जी ली ज़िंदगी।
-------------------
कविता | भ्रम -3 | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#poetryislife #poetrylovers #poetryloving #mypoetry #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य #कविता #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #DrMissSharadSingh #poetrycommunity #भ्रम #सांस #ख़्वाब #पल #ऋण #उऋण #illusions #breathe #dreams #moments #debt #DebtFree
कविता | भ्रम -2 | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
कविता
भ्रम-2
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
न चाहते हुए भी
भ्रम के भंवर में
उतरते चले जाना
एक अनुभूति है
ब्लैकहोल सी
जहां
घोर अंधेरे में भी
होता है प्रतिबिंब-
मुक्ति का
साथ का
नई दुनिया का
धरती के कोलाहल से परे
शांति का।
पर टूटते ही भ्रम
दम घोंट देती हैं
ब्लैक होल की
अदृश्य दीवारें
फिर भी मन
जा फंसता है
उसी भ्रमजाल में
जिसे कहते हैं प्रेम।
--------------------------
कविता | भ्रम -2 | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#poetryislife #poetrylovers #poetryloving #mypoetry #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य #कविता #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #DrMissSharadSingh #poetrycommunity #भ्रम #दीवारें #प्रतिबिंब #ब्लैकहोल #भंवर #अंधेरे #दमघुटताहै #धरती #कोलाहल #illusions #walls #reflection #inpitchdarkness #blackholetime #vortex #suffocating #earth #chaos
16 January, 2026
कविता | भ्रम | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
भ्रम
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
भ्रम
एक धोखा ही तो है
किसी के कारण
ख़ुद के लिए
बुना गया ख़्वाब
भ्रम टूटने पर
टूटता है ख़्वाब
एक कांच की तरह
और किरचें कर जाती हैं
लहूलुहान
आत्मा को
विश्वास को
इंसानियत को,
फिर भी,
भ्रम के जाल में फंसने से
खुद को
नहीं बचा पाता है
खास कर वो
जो होता है
नितांत अकेला
इस दुनिया में।
------------------
कविता | भ्रम | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
#poetryislife #poetrylovers #poetryloving #mypoetry #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य #कविता #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #DrMissSharadSingh #poetrycommunity #भ्रम #धोखा #विश्वास #कांच #किरचें #लहूलूहान
12 January, 2026
चूल्हा | कविता | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
भूख, गरीबी का किस्सा है, छै ईंटों का चूल्हा।
बेघर जीवन का हिस्सा है, छै ईंटों का चूल्हा।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
Photo by #DrMissSharadSingh
#डॉसुश्रीशरदसिंह #poetry #poem #literature #chulha #किस्सा #ChulhaCooking #भूख #गरीबी
#बेघर #जीवन #हिस्सा #ईंटों
#मेरीकविता
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)