01 December, 2020

इक अलाव जलने दो | कविता | डाॅ शरद सिंह

Jade Ki Raat - Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

इक अलाव जलने दो

- डाॅ शरद सिंह

जाड़े की रात 

ठिठुराते

बड़े पहर

चलने दो, 

जीवन में 

गरमाहट लाने को

यादों का 

इक अलाव जलने दो।

----------------------


 

27 November, 2020

स्वप्न की रजाई | कविता | डॉ शरद सिंह

 

Swapna Ki Rajai - Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

प्रिय मित्रो, लीजिए जाड़े पर मेरी एक और कविता...
स्वप्न की रजाई
--------------
- डॉ शरद सिंह

जाड़े की रात ने
सांकल खटकाई
शीत भी दरारों से
सरक चली आई
पक्के मकानों में
उपले, न गोरसी
हीटर के तारों से
लाल तपन बरसी
नींद मगर चाहे
स्वप्न की रजाई
और
कम्बल के धागों में
प्रीत की कताई।
------------------

23 November, 2020

जाड़ों की रात में | कविता | डॉ शरद सिंह

जाड़ों की रात में ...
          - डॉ शरद सिंह

जाड़ों की रात में
लिहाफ़ में दुबके
किसी यादों से गरमाए सपने
नहीं चाहते हैं जागना
इसीलिए तो रातें
लम्बी हो जाती हैं 
जाड़ों में।
--------------

#शरदसिंह #डॉशरदसिंह #कविता #हिंदीकविता #जाड़ा #नींद #रात #याद #लिहाफ़ #जागना #रातें #डॉसुश्रीशरदसिंहकीकविताएं #poetry #poetrylovers #poetrycommunity #hindipoetry
#poetriesofdrmisssharadsingh

17 November, 2020

पत्र ग़ैरों के | नवगीत | डॉ शरद सिंह

नवगीत
पत्र ग़ैरों के
--------------
       - डॉ शरद सिंह

धूल पर 
   टिकते नहीं हैं 
       चिन्ह पैरों के ।

उंगलियों के बीच 
सूरज को दबाए 
रोशनी से 
कसमसाती नींद 
सिलवट छोड़ जाए 
   रास्ते बुनते रहे 
          संदर्भ सैरों के।

मौसमी मुस्कान 
होठों पर सहेजे 
आंसुओं से 
तरबतर रुमाल 
किसके पास भेजें 
डाकिया 
     लाया हमेशा 
           पत्र ग़ैरों के।
       -------------
#शरदसिंह  #DrSharadSingh #miss_sharad #नवगीत

15 November, 2020

दीपावली की शुभकामनाएं | डॉ शरद सिंह

जगमग करते 
दीपों जैसी
खुशियां लाए 
दीवाली।

सबका जीवन 
शुभ-लाभों से
समृद्ध कराए 
दीवाली।
- डॉ शरद सिंह

#Deepawali #दीपावली #शुभदिवाली
#Dipawali #HappyDiwali
#शरदसिंह  #DrSharadSingh #miss_sharad

13 November, 2020

रूपचतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं | डॉ शरद सिंह

रूपचतुर्दशी 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹
- डॉ शरद सिंह
#RoopChaturdashi #रूपचतुर्दशी #शुभकामनाएं #DrSharadSingh
#Wishes #HappyRoopChaturdashi

12 November, 2020

दीपोत्सव | गीत | डॉ शरद सिंह

गीत
दीपोत्सव
- डॉ शरद सिंह

दीप पर कत्थक अदाएं
नृत्यरत  हैं   वर्तिकाएं ।

हर क़दम पर गीत गाती
वायु की शीतल लहरियां
रोशनी   के   पंख  बांधे
झूमती है  आज  दुनिया

रात भी  नवगीत  गाए
और  तारे   गुनगुनाएंं ।

तम-कथाएं   कौन   बूझे
तारिकाओं  की   छटा  में
घुंघरुओं के स्वर खनकते
ज्योति की जगमग घटा में

सिद्धि की चाहत जगाएं
मंत्र   पढ़ती   हैं  दिशाएं।
         -------------
#शरदसिंह  #DrSharadSingh #miss_sharad #दीपावली #Deepawali
#Dipawali #HappyDiwali