पत्र ग़ैरों के
--------------
- डॉ शरद सिंह
धूल पर
टिकते नहीं हैं
चिन्ह पैरों के ।
उंगलियों के बीच
सूरज को दबाए
रोशनी से
कसमसाती नींद
सिलवट छोड़ जाए
रास्ते बुनते रहे
संदर्भ सैरों के।
मौसमी मुस्कान
होठों पर सहेजे
आंसुओं से
तरबतर रुमाल
किसके पास भेजें
डाकिया
लाया हमेशा
पत्र ग़ैरों के।
-------------
#शरदसिंह #DrSharadSingh #miss_sharad #नवगीत