Showing posts with label डाॅ शरद सिंह. Show all posts
Showing posts with label डाॅ शरद सिंह. Show all posts

05 January, 2021

टोहता है गिद्ध | कविता | डाॅ (सुश्री) शरद सिंह | 6 जनवरी अर्थात् युद्ध अनाथों का विश्व दिवस पर | World Day Of War Orphans

 

Tohta Hai Giddha - Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

06 जनवरी यानी ''युद्ध अनाथों के विश्व दिवस'' पर को समर्पित पढ़िए मेरी कविता "टोहता है गिद्ध" ....

 टोहता है गिद्ध

         - डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह


लिप्सा से जन्मा युद्ध

नहीं दे सकता

रोटी, पानी और घर। 


एक उजाड़ संसार का देवता है युद्ध

ध्वस्त गांवों, कस्बों, शहरों

में अट्टहास करता

रक्त के फव्वारों में नहाता

मांओं की लोरियों को रौंदता

बच्चों की किलकारियों को डंसता

अल्हड़ लड़कियों की उन्मुक्त खिलखिलाहट को

चीत्कारों में बदलता

लोककथाओं के राक्षसों से भी

अधिक भयानक


युद्ध 

एक गिद्ध है

जो टोहता है विभिषिका को

लाशों को

और बच रहे उन अनाथों को

जो कहलाते हैं शरणार्थी।


इसी धरती के वासी

इसी धरती पर बेघर


युद्ध नहीं चाहती मां

युद्ध नहीं चाहता पिता

युद्ध नहीं चाहते नाना-नानी

युद्ध नहीं चाहते दादा-दादी

युद्ध नहीं चाहते बच्चे


फिर कौन चाहता है युद्ध?


वे जिन्हें नहीं होना पड़ता अनाथ

न बनना पड़ता है शरणार्थी

और न  नहाना पड़ता है रक्त से

एक अदद निवाले, एक सांस या एक स्वप्न के लिए।


युद्ध एक आकांक्षा है 

कपट राजनीतिज्ञों के लिए

युद्ध एक उन्माद है

शक्तिसम्पन्नता के लिए

जबकि

युद्ध एक स्याह अध्याय है

इंसानियत के लिए

युद्ध दुःस्वप्न है

अनाथ शरणार्थियों के लिए।

     -------------------

#युद्ध_अनाथों_का_विश्व_दिवस #कविता #अनाथ #शरणार्थी
#06जनवरी #06January
#World_Day_Of_War_Orphans
#Poetry #War #Orphan #Refugee
#SharadSingh #MyPoetry #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #टोहता_है_गिद्ध

01 December, 2020

इक अलाव जलने दो | कविता | डाॅ शरद सिंह

Jade Ki Raat - Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

इक अलाव जलने दो

- डाॅ शरद सिंह

जाड़े की रात 

ठिठुराते

बड़े पहर

चलने दो, 

जीवन में 

गरमाहट लाने को

यादों का 

इक अलाव जलने दो।

----------------------


 

29 September, 2020

अपने दिल की डायरी | डाॅ शरद सिंह | ग़ज़ल | वर्ल्ड हार्ट डे 20.09.2020 पर

 


ग़ज़ल : वर्ल्ड हार्ट डे पर - डाॅ शरद सिंह

खोल दें हम अपने दिल की डायरी।
फिर करें कुछ कच्ची-पक्की शायरी।


बोझ लें हम क्यूं भला, हर बात का
ज़िंदगी झिलमिल करें ज्यों फुलझरी।


आलमारी में रखे कुछ शब्द ढूंढे
फिर करें बातों में कुछ कारीगरी।


बोतलों के जिन्न-सी हर दुश्मनी
भूल सब आओ करें कुछ मसखरी।


कह रही सब से 'शरद', तुम भी सुनो
दिल की ख़ातिर भी रखो कुछ बेहतरी।

    ---------------------------------

#ग़ज़ल #शरदसिंह #डॉशरदसिंह

#SharadSingh #Shayari #Ghazal

#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #WorldHeartDay2020



24 September, 2020

मेरी पलक से । ग़ज़ल । डाॅ शरद सिंह

 

Ab Sochati Hun .. Ghazal of Dr (Miss) Sharad Singh

मेरी पलक से ... ग़ज़ल

- डाॅ शरद सिंह


मेरी पलक से ख़्वाब का काजल चुरा लिया।

रातों को  जागने की सज़ा  यूं सुना दिया।


वो शख़्स इस क़दर है ख़फ़ा, क्या बताऊं मैं

लिक्खी हुई  ग़ज़ल पे  सियाही गिरा दिया।


तनहाइयों की  राह में  चलती  ये ज़िन्दगी

इक हमसफ़र की चाह ने मीलों चला दिया।


मेरे खि़लाफ़ दर्ज़  मुक़द्दमा है  इन दिनों

अब सोचती हूं, आईना क्यूं कर दिखा दिया।

  -----------------


21 September, 2020

कविता । एक पत्थर । डाॅ शरद सिंह

 

Ek Patthar - Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

एक पत्थर

दरक जाती हैं भावनाएं

बिखर जाते हैं शब्द

कांच की तरह 

टूट कर,

जब 

उस पर फेंकता है कोई

छल-छद्म का एक 

पत्थर

मुस्कुराहट के मुखौटे 

तले

अपनत्व का लबादा ओढ़ कर

विश्वास की ओट से।

- डाॅ शरद सिंह

21 August, 2019

चाय का गिलास और ... - डाॅ शरद सिंह

Cheers by A Glass of Chai  - Dr (Miss) Sharad Singh
चाय का गिलास और मुट्ठी भर चिंतन
खुद ही आ जाती है लेखन में थिरकन
- डाॅ शरद सिंह