18 May, 2017
11 May, 2017
कोशिश करते तो सही .... डॉ. शरद सिंह
![]() |
| Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh |
कोशिश करते तो सही ....
- डॉ. शरद सिंह
तुम रखते मेरी हथेली पर
एक श्वेत पुष्प
और वह बदल जाता
मुट्ठी भर भात में
तुम रखते मेरे कंधे पर अपनी उंगलियां
और हो जाती सुरक्षित मेरी देह
तुम बोलते मेरे कानों में कोई एक शब्द
और बज उठता अनेक ध्वनियों वाला तार-वाद्य
सच मानो,
मिट जाती आदिम दूरियां
भूख और भोजन की
देह और आवरण की
चाहत और स्वप्न की
बस,
तुम कोशिश करते तो सही।
--------------------
#SharadSingh #Poetry #MyPoetry #Koshish #Try
मिट जाती आदिम दूरियां
भूख और भोजन की
देह और आवरण की
चाहत और स्वप्न की
बस,
तुम कोशिश करते तो सही।
--------------------
#SharadSingh #Poetry #MyPoetry #Koshish #Try
05 May, 2017
अंदर की आवाज़ .. .- डॉ शरद सिंह
![]() |
| Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh |
अंदर की आवाज़
- डॉ शरद सिंह
एक दिन
जब मन की कोमल, महीन ध्वनियां
बदल जाती हैं अनहद नाद में
सोई हुई शिराओं में जाग उठती हैं #ऋचाएं
कंठ हो जाता है सामवेदी
गाने लगता है #प्रयाण-गीत
शब्द फूंकने लगते हैं दुंदुभी
और भुजाएं व्याकुल हो उठती हैं समुद्र-मंथन को
.... और सब कुछ बदल जाता है उसी पल
किसी सुप्त #ज्वालामुखी के फूट पड़ने जैसा
ठीक उसी समय पता चलता है अंदर की आवाज़ का
वह आवाज़ जो गढ़ती है एक नए #इंसान को पुराने इंसान के भीतर
--------------------------------
#InnerVoice #SharadSingh #Poetry #MyPoetry
04 May, 2017
और मैं देखती रहूंगी....- डॉ शरद सिंह
![]() |
| Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh |
और मैं देखती रहूंगी....
मिलोगे तुम मुझे
एक अरसे बाद
यूं ही अचानक
किसी कॉन्फ्रेंस में, सेमिनार में
या किसी मेट्रो में
बेशक़ सोचा था मैंने!
नहीं सोचा था तो ये...
कि मिलोगे तुम किसी चाय-पार्टी में
मेरी पुरानी सहेली के नए हमसफ़र बन कर
और मैं देखती रहूंगी मूक-दर्शक की तरह
अपने अतीत के पन्नों को फाड़ती हुई ...
- डॉ. शरद सिंह
#MyPoetry
#Miss_Sharad_Singh
कि मिलोगे तुम किसी चाय-पार्टी में
मेरी पुरानी सहेली के नए हमसफ़र बन कर
और मैं देखती रहूंगी मूक-दर्शक की तरह
अपने अतीत के पन्नों को फाड़ती हुई ...
- डॉ. शरद सिंह
#MyPoetry
#Miss_Sharad_Singh
29 April, 2017
25 April, 2017
जो नहीं है वही लुभाएगा ... - डॉ शरद सिंह
24 April, 2017
ज़िन्दगी भी अज़ब पहेली है ... - डॉ शरद सिंह
Subscribe to:
Posts (Atom)






