Showing posts with label Try. Show all posts
Showing posts with label Try. Show all posts

11 May, 2017

कोशिश करते तो सही .... डॉ. शरद सिंह

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

कोशिश करते तो सही ....
                    - डॉ. शरद सिंह


तुम रखते मेरी हथेली पर
एक श्वेत पुष्प
और वह बदल जाता
मुट्ठी भर भात में
तुम रखते मेरे कंधे पर अपनी उंगलियां
और हो जाती सुरक्षित मेरी देह
तुम बोलते मेरे कानों में कोई एक शब्द
और बज उठता अनेक ध्वनियों वाला तार-वाद्य

सच मानो,
मिट जाती आदिम दूरियां
भूख और भोजन की
देह और आवरण की
चाहत और स्वप्न की

बस,
तुम कोशिश करते तो सही।
--------------------

#SharadSingh #Poetry #MyPoetry #Koshish #Try