07 November, 2018

सार्थक दीपावली यूं मनाएंगे हम - डॉ शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh Wishing A Sarthak Dipawali

वंचित न खुशियों से  कोई रहेगा।
अभावों को कोई भी अब न सहेगा।
हर इक घर में दीपक जलाएंगे हम,
सार्थक दीपावली यूं मनाएंगे हम।

- डॉ शरद सिंह

06 November, 2018

रूप चौदस से दमकती रात्रि हो ... डॉ शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh in Roop Chaturdashi
रूप चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
Dr (Miss) Sharad Singh in Roop Chaturdashi
ज्योति की सरिता सदा बहती रहे
दीप की दुनिया  यूं  ही  रहती रहे
रूप चौदस  से  दमकती रात्रि हो
रश्मि अपनी नवकथा  कहती रहे
- डॉ. शरद सिंह 
Dr (Miss) Sharad Singh in Roop Chaturdashi
Dr (Miss) Sharad Singh in Roop Chaturdashi

Dr (Miss) Sharad Singh in Roop Chaturdashi

05 November, 2018

धनतेरस पर हार्दिक शुभकामनाएं ... डॉ शरद सिंह

Happy Dhanteras - Dr (Miss) Sharad Singh
स्वास्थ्य रहे उत्तम सदा, रहे संपदा साथ।
धनतेरस के लाभ सब, रहें आपके माथ।।
- डॉ शरद सिंह

02 November, 2018

मतदाता जागरूकता के दोहे - डॉ शरद सिंह

Seven Dohe (Poetry) of Dr (Miss) Sharad Singh on Voter Awareness

Seven Dohe (Poetry) of Dr (Miss) Sharad Singh on Voter Awareness published in Navbharat Newspaper in all Madhya Pradesh Edition
आज 02.11.2018 को हिन्दी के प्रतिष्ठित समाचारपत्र "नवभारत" ने मुझे Big Surprise दे दिया... #मतदाता_जागरूकता के मेरे दोहों को मध्यप्रदेश के सभी संस्करणों में लगने वाले Page  'मध्यप्रदेश चुनाव' में प्रकाशित किया है।
http://www.navabharat.com/epaper/index.php?pgno=7

हार्दिक आभार "नवभारत" 🙏

मतदाता जागरूकता के दोहे
- डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

सब कामों को छोड़कर करना है मतदान।
रखना है हमको सदा लोकतंत्र का मान।।

जाति धर्म सब भूलकर निर्णय करे समाज।
होगा खूब विकास फिर होंगे सारे काज।।

विज्ञापन या व्हाट्सएप्प, ये क्या देंगे राय।
खुद को जो अच्छा लगे, वहीं चुना बस जाय।।

शोर शराबे से कभी, मत होना कंफ्यूज़।
जो लालच या धौंस दे, करना उसे रिफ्यूज़।।

इक-इक मत है कीमती, यह मत जाना भूल ।
वोटिंग पावर आज है, सबसे बड़ा उसूल।।

शासन मन का चाहिए, तो लो कदम उठाए ।
चिड़िया जो चुग जाएगी, क्या होगा पछताए ।।

'शरद' करे विनती यही, करिएगा मतदान।
दुनिया भी देखे ज़रा, इस जनमत की शान।।
-------------------------
# Voter_Awareness #Dohe

Seven Dohe (Poetry) of Dr (Miss) Sharad Singh on Voter Awareness published in Navbharat Newspaper in all Madhya Pradesh Edition, 02.11.2018

30 October, 2018

ये गुब्बारे - डॉ. शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh with Balloons
सुनो ज़रा क्या कहते हैं ये गुब्बारे
धार  हवा  की  सहते हैं  ये गुब्बारे

रंगों की ये बांध पोटली  कांधे पर
भीतर-भीतर  दहते  हैं  ये गुब्बारे

बंधे हुए हैं पर इनको परवाह नहीं
अपनी रौ  में  बहते  हैं ये  गुब्बारे

बच्चे, बूढ़े, युवा कहीं कोई भी हो
सब के मन को गहते हैं ये गुब्बारे

किसी हसीं सपने के जैसे लगते हैं
‘शरद’ धूप मे उड़ते हैं  ये गुब्बारे

                             - डॉ. शरद सिंह



29 October, 2018

श्रद्धा का एक दीप जलने दो - डॉ शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh in Prayer
मन में विनीत भाव पलने दो
श्रद्धा का एक दीप  जलने दो


पुलकित है नदी अगर प्रेम से
लहरों को जोर तो उछलने दो


धरती और आसमान  एक  हैं
शाम ढले क्षितिज पिघलने दो


जिनके  हैं  क़दम  डगमगाये
एक बार उनको सम्हलने दो 


‘शरद’ रात शीतल है भोर तक
गर्मी  की  चर्चाएं  चलने दो


- डॉ शरद सिंह