Showing posts with label Dr Miss Sharad Singh. Show all posts
Showing posts with label Dr Miss Sharad Singh. Show all posts

29 November, 2017

Thank You Google ... Really Hearty Thanks !!!

Thank You Google to make my Birthday very special by Doodle !!!
Really Hearty Thanks !!!

GOOGLE Birthday Wishes to Me

23 May, 2017

इकतारा ... डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh


इकतारा
---------
ध्वनियां
बहुत कुछ कहती हैं
कभी सार्थक, कभी निरर्थक
मौन पी जाता है सारी ध्वनियों को
छानता है धैर्य की छन्नी से
और अच्छी ध्वनियों को
उंडेल देता है इकतारे पर
तभी तो
इकतारा होता है झंकृत
किसी देह की तरह ...

- डॉ. शरद सिंह

#SharadSingh #Poetry #MyPoetry

अब तो चाहिए... डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

अब तो चाहिए...
-------------------
बहुत थकान होती है -
उधार के रिश्तों को जीते हुए
जैसे ओढ़ी हुई मुस्कान
थका देती है होंठों को
गालों को
और आंखों की कोरों को
हां,
बहुत थकान होती है -
जब रिश्तों को जीते हैं
रिश्तों के बिना
जीत की उम्मींद में
फेंके हुए पासों की तरह।

और थक-हार कर
अकसर सोचता है मन
ये ज़िन्दगी थकी-थकी सी है
अनुबंधों के लिबास तले
ओह, अब तो चाहिए एक सुई या पिन
जिससे उधेड़ा जा सके
इस लिबास की सीवन को।
.... - डॉ. शरद सिंह

#SharadSingh #Poetry #MyPoetry