Showing posts with label वर्ल्ड हार्ट डे. Show all posts
Showing posts with label वर्ल्ड हार्ट डे. Show all posts

29 September, 2020

अपने दिल की डायरी | डाॅ शरद सिंह | ग़ज़ल | वर्ल्ड हार्ट डे 20.09.2020 पर

 


ग़ज़ल : वर्ल्ड हार्ट डे पर - डाॅ शरद सिंह

खोल दें हम अपने दिल की डायरी।
फिर करें कुछ कच्ची-पक्की शायरी।


बोझ लें हम क्यूं भला, हर बात का
ज़िंदगी झिलमिल करें ज्यों फुलझरी।


आलमारी में रखे कुछ शब्द ढूंढे
फिर करें बातों में कुछ कारीगरी।


बोतलों के जिन्न-सी हर दुश्मनी
भूल सब आओ करें कुछ मसखरी।


कह रही सब से 'शरद', तुम भी सुनो
दिल की ख़ातिर भी रखो कुछ बेहतरी।

    ---------------------------------

#ग़ज़ल #शरदसिंह #डॉशरदसिंह

#SharadSingh #Shayari #Ghazal

#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #WorldHeartDay2020