27 August, 2024

बुंदेली ग़ज़ल | रामधई | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

बुंदेली ग़ज़ल
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

सांची कै रए सुनो, रामधई!
पीरा  हमरी   गुनो, रामधई! 

जो तुम हमरो भलो चात हो
हमरे  कांटा  चुनो, रामधई!

तुम निकरे खौलत भये पानी
हम समझे गुनगुनो, रामधई!

बिपत परे में जेई समै ने
धुनिया ने ज्यों धुनो, रामधई!

तुमने सो  ऐसो  बिलमाओ
सुनत रये खुनखुनो, रामधई!

मैंगाई   से  जे  जी  हमरो
सूदे अंगरा भुनो, रामधई!

"शरद" मिली जे ऐसी जिनगी
फट्टा   घांई   बुनो, रामधई!

------------------------
#बुंदेलीग़ज़ल #बुंदेली #शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh
#Shayari #ghazal #Bundeli #BundeliGhazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh

25 August, 2024

और नहीं, अब और नहीं... - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

और नहीं, अब और नहीं ❗️
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

⚫️ एक बहादुर बेटी फिर से हमने खोई है।
      देखो  सारी  क़ायनात भी  कैसे रोई है।

❗️कितनी बेटी, कितनी बहनें और खोएंगे हम?
निर्मम हत्यारों को कब तक और ढोएंंगे हम?
क्या ज़मीर के साथ चेतना गहरे सोई है।

 ❗️साथ हमारे, देश हमारा न्याय मांगता है
निर्भय हो माहौल सदा बस यही चाहता है
हमने अपनी आंख अभी तक बहुत भिगोई है।

❗️और नहीं, अब और नहीं, एक हादसा और नहीं
सहन न होगा हमसे देखो, एक हादसा और नहीं
विपदायें तो हमने अब तक ढेरों ढोईं हैं।

और नहीं, अब और नहीं, एक हादसा और नहीं.....
और नहीं, अब और नहीं, एक हादसा और नहीं.....
और नहीं, अब और नहीं, एक हादसा और नहीं.....
-------------------------------
#poetryislife #poetrylovers  #poetryloving #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह   #काव्य #कविता  #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity   #लड़ाई  #रोष #श्रद्धांजलि  #tribute #protest #विरोध  #ProtestForJustice #kolkata #KolkataDoctorCase

22 August, 2024

कविता | ऊँ शांति | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कविता

ऊँ शांति ...
   - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

एक जघन्य अपराध
एक और 'निर्भया'
एक मोमबत्ती
कुछ रोष 
कुछ मौन 
फिर सियासत
फिर लंबी लड़ाई
फिर एक दिन दर्ज़ होगी
एक और 'निर्भया'
'निर्भया'?
उफ! कितना खोखला 
है न यह शब्द...!
-----------------
#poetryislife #poetrylovers  #poetryloving  #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य  #कविता  #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh  #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity #निर्भया #ऊँशांति #मोमबत्ती #लड़ाई #रोष

20 August, 2024

शायरी | समंदर देखो | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

देखना है तो ज़रा झांक के अन्दर देखो
एक क़तरे को तरसता है समन्दर देखो
  - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh #देखना #अंदर #क़तरा #तरसता #समन्दर #देखो

15 August, 2024

शायरी | सवाली की तरह | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

इस तरफ़ क्या देखते हो, तुम सवाली की तरह।
ज़िन्दगी   आहत्  खड़ी  है  पांचाली की तरह।
धर्म से  इंसानियत का, न  कटे  रिश्ता  कभी
धार्मिक  उन्माद   होता  है  मवाली की तरह।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh #सवाली #ज़िन्दगी #आहत #पांचाली #धर्म #इंसानियत #रिश्ता #धार्मिक  #उन्माद #मवाली

14 August, 2024

हर घर तिरंगा फहराए 🇮🇳- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

🇮🇳 हर घर तिरंगा फहराए 🇮🇳
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

हर घर तिरंगा फहराए
हर घर तिरंगा लहराए....

अपनी आजादी का
प्यारी सी खादी का
हर घर तिरंगा फहराए
हर घर तिरंगा लहराए...

खुशियों का वादा ये
है  पक्का  इरादा ये
हर घर तिरंगा फहराए
हर घर तिरंगा लहराए...

इसकी शान निराली
इसकी आन निराली
हर घर तिरंगा फहराए
हर घर तिरंगा लहराए...
-------------------

#drmisssharadsingh
#डॉसुश्रीशरदसिंह #harghartirangacampaign #harghartiranga #harghartiranga2024 #myfeelings #happyindependenceday #happyindependenceday2024 #हरघरतिरंगा #ilovetiranga #happyindependencedayindia #स्वतंत्रतादिवस #iloveindia 

10 August, 2024

बुंदेली ग़ज़ल | कां गोल रये बे | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अर्ज़ है मेरी एक और बुंदेली ग़ज़ल 😊👇🙏
बुंदेली ग़ज़ल 
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

खींबइ  बातें  बोल  रये  बे।
लबरापन  से  तोल  रये  बे।

पब्लिक गन्ना दिखत उने तो
मों - दांतन  से  छोल रये बे।

पईसा उनके लाने सब कछु
माछीं  घांई  डोल   रये  बे।

राजनीति  की   धूरा  चाटें
कैबे  खों  अनमोल  रये  बे।

सबरे  ठाड़े   सोच   रये  जे
समै  परे  कां   गोल  रये बे?

"शरद" उने अपनी पुसाए सो
खुदई नगड़िया, ढोल रये  बे।
-------------------- 
खींबइ = खूब, लबरापन = झूठापन
नगड़िया = बुंदेली वाद्य, कां = कहां
पुसाए = पसंद आना
__________________
#बुंदेलीग़ज़ल  #बुंदेली #शायरी  #ग़ज़ल  #डॉसुश्रीशरदसिंह  #DrMissSharadSingh 
#shayari  #ghazal  #bundeli  #bundelighazal