20 August, 2020

दोहे | सखी, दोस्त, मित्र पर | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कुछ दोहे : सखी, दोस्त, मित्र पर..
 डॉ (सुश्री) शरद सिंह

सखियां करती थीं सदा, दुख-सुख साझा रोज।
अब वो सखियां ग़ुम हुईं, मन करता है खोज।।

व्यस्त ज़िंदगी ले गई, सखियों से भी दूर।
इंस्टा पर या फेसबुक, मिलना हुआ ज़रूर।।

गुड्डे-गुड़िया ब्याहना, अब तक हमको याद।
हंसती हम सखियां सभी, होता जब संवाद।।

गूगल पर या ज़ूम पर, होती तो है बात।
लगे अधूरा किन्तु ज्यों, दूल्हा बिना बरात।।

कहते सब हैं - दोस्ती, जोड़े रखती तार।
दशकों गुज़रें या सदी, आती नहीं दरार।।

"शरद"  दोस्त हो या सखी, कभी न छूटे साथ।
भले दूर से ही सही, मिलें दिलों के हाथ।।
         ------------------------

15 August, 2020

स्वतंत्रता की इस बेला में - डॉ (सुश्री) शरद सिंह


स्वतंत्रता की इस बेला में 
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

सदा रहे   आंखों में   अपनी   स्वतंत्रता  का सपना।
उस   सपने   के  मूर्त्तरूप   में   रहे  तिरंगा   अपना।

हो  न  कोई  भी   दुखियारा,  न  कोई  मुश्क़िल  में
स्वतंत्रता की इस बेला में शुभ, शुभ, शुभ ही जपना।

राग,  द्वेष,  विध्वंस  रहे  न,  सिर्फ़  रहे  अपनापन
इम्तिहान  दे   लेंगे   चाहे    पड़े    हमें  भी   तपना।

बनो आत्मनिर्भर अब  ऐसे, चाहे  जितना  श्रम हो
फैलाना  न  हाथ,  न  दूजे  आगे   कभी  कलपना।

लिखदो इक इतिहास नया अब, 'शरद' सफलता का तुम
अपनी   आज़ादी   को   अपने   पैमाने  से  नपना।
........🌷......🌷.......🌷......🌷......

03 August, 2020

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं - डॉ शरद सिंह

Happy Rakshabandhan - Dr (Miss) Sharad Singh 
❣️
रक्षाबंधन पर यही करूं दुआ मैं आज।
कोरोना के जाल से हो ये मुक्त समाज।
- डॉ शरद सिंह
❣️
इस कोरोनाकाल में #ईश्वर आपको सपरिवार #स्वस्थ रखे, #सुरक्षित रखे और #प्रसन्न रखे... #रक्षाबंधन की #हार्दिक #शुभकामनाएं 🙏❣️🙏
#happyrakshabandhan
#happyrakhi

02 August, 2020

ज़िन्दगी में दोस्ती से जान आती है - डॉ शरद सिंह

ज़िन्दगी  में  दोस्ती से  जान आती है
और इंसा की  सही पहचान आती है
एक सच्चा दोस्त दुख में साथ देता है
एक सच्ची  दोस्ती  से  शान आती है
- डॉ शरद सिंह 
#HappyFriendshipDay #friends
#InternationalFriendshipDay
#दोस्त #दोस्ती #मित्र #मित्रता #मित्रतादिवस

31 July, 2020

इक मशाल था जिसका लेखन- डॉ (सुश्री) शरद सिंह, कथासम्राट प्रेमचंद को उनके जन्मदिवस (31 जुलाई) पर समर्पित एक ग़ज़ल

Dr (Miss) Sharad Singh

कथासम्राट प्रेमचंद को उनके जन्मदिवस(31 जुलाई) पर समर्पित एक ग़ज़ल...

कथासम्राट प्रेमचंद को उनके जन्मदिवस (31 जुलाई) पर समर्पित एक ग़ज़ल...- डॉ (सुश्री) शरद सिंह


इक मशाल था जिसका लेखन
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

गोबर, घीसू, माधव, हामिद, होरी एवं धनिया।
प्रेमचंद के जरिए इनसे मिल पाई है दुनिया।

प्रेमचंद ने कथाजगत को वह तबका दिखलाया
जिसका शोषण करते आए सदियों ठाकुर, बनिया

रात पूस की ठंडी हो कर कैसे जलती आई
कैसे बिना दवा दम तोड़े इक ग़रीब की मुनिया

प्रेमचंद ने 'कफ़न' कहानी में यथार्थ लिख डाला
दारूखोरों के घर तड़पे एक अभागी तिरिया

इक मशाल था जिसका लेखन उसको "शरद" नमन है
प्रेमचंद थे भावनाओं के इक सच्चे कांवरिया
     ----------------------–

27 July, 2020

वफ़ा के नाम पे... (शायरी) - डॉ शरद सिंह

Shayari of Dr (Miss) Sharad Singh

वफ़ा के नाम पे बिकता है चंद रुपयों में
करे उमींद क्या उस शख़्स से भला कोई
- डॉ शरद सिंह

Shayari of Dr (Miss) Sharad Singh
#वफ़ा #नाम #बिकता #उमींद #शायरी #शेर #ग़ज़ल #चंद #रुपयों #शख़्स #शरदसिंह #डॉशरदसिंह
#SharadSingh #Shayari #Ghazal #ghazallovers #Poetry #poetrylovers
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Sing