23 October, 2017

Dr (Miss) Sharad Singh, An Evening At Hotel Crown Palace, Sagar MP, 15.10.2017

Dr (Miss) Sharad Singh, An Evening At The Hotel Crown Palace, Sagar MP, India

Dr Varsha Singh and Dr (Miss) Sharad Singh, An Evening At The Hotel Crown Palace, Sagar MP, India

Dr (Miss) Sharad Singh With Shailendra Jain MLA and Anu Jain Bhabhi at Hotel The Crown Palace, Sagar, MP, India

 Dr (Miss) Sharad Singh With Shailendra Jain MLA and Anu Jain Bhabhi at Hotel The Crown Palace, Sagar, MP, India
15.10.2017 की शाम माननीय विधायक सागर विधानसभा भाई शैलेन्द्र जैन और भाभी अनु जैन जी से होटल क्राउन पैलेस, मकरोनिया, सागर में टीवी स्टार दिगांगना सूर्यवंशी (" एक वीर की अरदास - वीरा " फेम ) के जन्मदिन समारोह में हुई मुलाकात के यादगार पलों
में मैं स्वयं शरद सिंह, दीदी डॉ वर्षा सिंह, माननीय भाई शैलेन्द्र जैन, प्रिय भाभी अनु जैन।
 
Dr (Miss) Sharad Singh and Dr Varsha Singh With Shailendra Jain MLA and Anu Jain Bhabhi at Hotel The Crown Palace, Sagar, MP, India

Dr (Miss) Sharad Singh with TV Star Digangana Suryavanshi

 Dr (Miss) Sharad Singh with TV Star Digangana Suryavanshi
होटल क्राउन पैलेस, मकरोनिया, सागर में टीवी स्टार दिगांगना सूर्यवंशी (" एक वीर की अरदास - वीरा " और " बिग बॉस सीजन 9" फेम ) का जन्मदिन हम सबने मनाया।
तस्वीरों में ... मैं स्वयं शरद सिंह, दीदी डॉ वर्षा सिंह, पूर्व विधायक सागर विधानसभा श्रीमती सुधा जैन तथा आत्मीयजन। (15.10.2017)

 Dr (Miss) Sharad Singh with TV Star Digangana Suryavanshi
Dr (Miss) Sharad Singh and Dr Varsha Singh at Hotel The Crown Palace, Sagar MP
Dr Varsha Singh at Hotel The Crown Palace, Sagar MP
Dr (Miss) Sharad Singh and Dr Varsha Singh at Hotel The Crown Palace, Sagar MP
Dr (Miss) Sharad Singh at Hotel The Crown Palace, Sagar MP
Dr (Miss) Sharad Singh at Hotel The Crown Palace, Sagar MP

22 October, 2017

अब बता भी दो ... डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh
अब बता भी दो
----------------
ओ कृष्ण!
तुमने दिया द्रोपदी को वस्त्र
तो दुःशासन को सद् मति क्यों नहीं?
राधा से किया प्रेम
तो विवाह क्यों नहीं?
विषभागी बनाया मीरा को
तो राणा को अपना भक्त क्यों नहीं?
प्रश्न ही प्रश्न हैं मेरे पास
और उत्तर तुम्हारे पास ...
तो हे कृष्ण !
अब बता भी दो
तुम देवता थे
या पुरुष?

22 September, 2017

स्मृतियां ... डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

स्मृतियां
---------

एक सीढ़ी की पायदान ही तो हैं
स्मृतियां
जो ले जाती हैं मुझे
ऊंचे, बहुत ऊंचे
बादलों से भी ऊपर
सातों आसमानों से भी ऊपर
जहां रहता है सफेद घोड़े वाला राजकुमार
और लंबे बालों वाली राजकुमारी
रहती है एक सुंदर परी भी
एक राक्षस, एक तोता भी
खड़ा है वहां एक महल
बसी है वहां एक बस्ती
उस झरने के क़रीब
जिसमें देखा-सुना है मछलियों को बतियाते

आज भी सुनती हूं मछलियों की हंसी
झरने की कल-कल
और मन करता है चढ़ जाने को सीढ़ी
जहां बचपन का कैनवास
सहेजे हुए है रंगों को ठीक वैसे ही जैसे
सहेज रखा है स्मृतियों ने मुझे
जीवन के कई पायदान चढ़ने के बाद भी।

- डॉ. शरद सिंह

#SharadSingh #Poetry #MyPoetry #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh
#मेरीकविताए_शरदसिंह
#पायदान #सीढ़ी #स्मृतियां #राजकुमार #राजकुमारी #राक्षस #तोता #बचपन #कैनवास #मछलियों #बस्ती #महल

12 September, 2017

परिष्कृत प्रेम ... डॉ शरद सिंह

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh
परिष्कृत प्रेम
-------------

मन
बांचता है जब
प्रेम की ऋग्वेदी ऋचाएं
खुल जाते हैं दस मण्डलों से
दस द्वार
या फिर खिलखिला उठती हैं
चौंसठ अध्यायों सी चौंसठ कलाएं

यजुर्वेदी तन होना चाहता है श्रमशील
पर हो नहीं पाता

सामवेदी तरंगे
बन कर राग-रागिनियां फूट पड़ती हैं
एक-एक शिराओं से

सांसारिक कर्मकाण्डों का अथर्ववेद
गढ़ता हो भले ही नई परिभाषा
किन्तु
वैदिक अनुभूतियां नाच उठती हैं पूरे वेग से
और तभी
प्रेम हो जाता है परिष्कृत।

- डॉ. शरद सिंह

#SharadSingh #Poetry #MyPoetry #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh
#मेरीकविताए_शरदसिंह
#प्रेम #ऋग्वेदी #ऋचाएं #चौंसठ_कलाएं #यजुर्वेदी #सामवेदी #अथर्ववेद #सांसारिक #कर्मकाण्डों