Showing posts with label रोटी. Show all posts
Showing posts with label रोटी. Show all posts

01 June, 2023

शायरी | पहले भूख को रोटी दे दो | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अर्ज़ है -
पहले भूख को रोटी दे दो, फिर तुम दीगर बात करो।
बड़ी नहीं तो छोटी दे दो, फिर तुम दीगर बात करो।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #ShayariOfDrMissSharadSingh
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #भूख #बात #रोटी #वादे #दीगर #बात करो

30 May, 2023

शायरी | ज़िन्दगी बेलिबास दिखती है | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अर्ज़ है -
तंग गलियों में देख लो, जा के,
ज़िन्दगी बेलिबास दिखती है।
जिस्म की मंडियों में आलम ये,
एक रोटी पे  रूह बिकती है।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #ShayariOfDrMissSharadSingh
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #तंग #गलियों #ज़िन्दगी #बेलिबास #जिस्म #मंडियों #आलम
#एकरोटी #रूह #बिकतीहै

11 December, 2021

ग़ज़ल | दर्द का रंग | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

ग़ज़ल - दर्द का रंग
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

एक भूखे को दिखे चांद भी रोटी जैसा
दर्द का रंग भी दुनिया में है कैसा-कैसा

उसकी नज़रों में ग़रीबों की जगह कोई नहीं
उसकी नज़रों में हरेक शख़्स है ऐसा- वैसा

वो सियासत की, तिज़ारत की ज़बां कहता है
उसको रिश्तों में भी दिखता है फ़क़त ही पैसा

एक दरिया का किनारों से भला क्या रिश्ता
उसको लम्हा नहीं मिलता है ठहरने जैसा
               -----------------
#डॉशरदसिंह #डॉसुश्रीशरदसिंह
#Ghazal #शेर #Shayri #Poetry 
 #Literature #SharadSingh #ShayariLovers #ग़ज़ल #दर्द #रंग #दुनिया #चांद #रोटी #सियासत #तिज़ारत #फ़क़त #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh