Showing posts with label डॉ. (सुश्री) शरद सिंह. Show all posts
Showing posts with label डॉ. (सुश्री) शरद सिंह. Show all posts

01 February, 2021

किसानों की बातें | ग़ज़ल | डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh

ग़ज़ल

किसानों की बातें

- डॉ. (सुश्री) शरद सिंह


सियासत नहीं हैं, किसानों की बातें।

तिज़ारत  नहीं हैं, किसानों की बातें।


खेती, किसानी नहीं सब के बस की

नफ़ासत नहीं हैं, किसानों की बातें।


पसीना  बहाए,    लहू  को  सुखाए

शरारत  नहीं हैं, किसानों की बातें।


भले ही  अंगूठा  लगा कर  जिए वो

ज़हालत  नहीं हैं, किसानों की बातें।


जो हक़ मांगने को, उठाए वो बांहें

बग़ावत  नहीं हैं, किसानों की बातें।


'शरद' वो नहीं हैं किसी के भी दुश्मन

अदावत नहीं  हैं,  किसानों की बातें।


           ---------------

भारतीय किसान | Indian Farmer


07 November, 2020

'शरद' ने पूछ लिया आज | ग़ज़ल | डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

ग़ज़ल
'शरद' ने पूछ लिया आज...
- डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

कभी मिला, न गुमा, उसको  ढूंढते क्यों हो ।
खुद अपने आप से, बेवज़ह जूझते क्यों हो ।

ले जा के छोड़ दे यादों के एक जंगल में 
उस एक राह पे हरदम ही घूमते क्यों हो ।

ना आएगा वो मनाने किसी भी हालत में 
ये जान कर भी हमेशा यूं रूठते क्यों हो ।

वो पंछियों के भरोसे, क्या भाग बांचेगा 
जिसे पता ही नहीं उससे पूछते क्यों हो ।

'शरद' ने पूछ लिया आज अपने ख़्वाबों से 
ज़रा सी  बात  पे हर  बार  टूटते क्यों हो ।
          ------------------------

मित्रो, मेरी यह ग़ज़ल आज 'युवाप्रवर्तक' में प्रकाशित हुई है। इसे आप युवाप्रवर्तक के इस लिंक पर भी पढ़ सकते हैं -

16 November, 2016

हाल लिखा

Shayari of Dr (Miss) Sharad Singh

इश्क़ क्या है

Shayari of Dr (Miss) Sharad Singh

ढूंढ रही हूं

Shayari of Dr (Miss) Sharad Singh

अकेले हैं

Shayari of Dr (Miss) Sharad Singh

आजकल

Shayari of Dr (Miss) Sharad Singh

02 November, 2016

सार्थक दिपावली ... कहानी ... डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh
प्रिय मित्रो,
मेरी कहानी "सार्थक दिपावली" 30.10.2016 के "दैनिक भास्कर" में प्रकाशित हुई। प्लीज़, आप भी इसे पढ़ें ....
 

Dear Friends,
My Story "Sarthak Dipawali" published in 30.10.2016 "Dainik Bhaskar". Plz read it....
 http://epaper.bhaskar.com/…/…/tabs-1/10-30-2016/167/8/image/
Sarthak Deepawali ... Story by Dr Sharad Singh ... Dainik Bhaskar, 30.10.2016