Showing posts with label मृतक कथाएं. Show all posts
Showing posts with label मृतक कथाएं. Show all posts

30 January, 2021

मृतक कथाएं | डाॅ (सुश्री) शरद सिंह | नवगीत संग्रह | आंसू बूंद चुए

Dr (Miss) Sharad Singh

नवगीत

मृतक कथाएं

- डाॅ सुश्री शरद सिंह


घिसी हथेली की रेखाएं

जाने कहां-कहां ले जाएं।


घर के बाहर

सिर के ऊपर

सूरज बिना तपन

अंगुल-अंगुल

उभर गया अब

मन का सूनापन


अपनेपन का दाग़ दिखा कर

रिश्ते किरच हो जाएं।



कल की बातें

सपन दिखाते

जाने गईं किधर

पोर-पोर में

रचे-बसे हैं

सूखे फूल इतर


नेह डायरी के पृष्ठों पर

लिखी हुई हैं मृतक कथाएं।

--------------------

(मेरे नवगीत संग्रह ‘‘आंसू बूंद चुए’’ से)


#नवगीत #नवगीतसंग्रह #आंसू_बूंद_चुए #हिन्दीसाहित्य #काव्य #Navgeet #NavgeetSangrah #Poetry #PoetryBook #AnsooBoondChuye #HindiLiterature #Literature