14 May, 2025

ग़ज़ल | आजकल | डॉ (सुश्री) शरद सिंह



ग़ज़ल/
- डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

ज़िन्दगी लगती उदासी आजकल
आस्था लगती धुआं-सी आजकल

मित्रता के नाम पर धोखा-फरेब
बात कहने को जरा सी आजकल  

कंदराएं अब भली लगने लगीं
हो गया मन आदिवासी आजकल

निर्जला व्रत कह दिया हमने मगर 
आत्मा तक है प्यासी आजकल

यूँ 'शरद' का मन बहुत ही खिन्न है
हर हँसी है सप्रयासी आजकल
..........................
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #शायरी #ग़ज़ल #शायरीप्रेमी #शायरीऑफड्रमिसशरदसिंह

No comments:

Post a Comment