15 August, 2024

शायरी | सवाली की तरह | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

इस तरफ़ क्या देखते हो, तुम सवाली की तरह।
ज़िन्दगी   आहत्  खड़ी  है  पांचाली की तरह।
धर्म से  इंसानियत का, न  कटे  रिश्ता  कभी
धार्मिक  उन्माद   होता  है  मवाली की तरह।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh #सवाली #ज़िन्दगी #आहत #पांचाली #धर्म #इंसानियत #रिश्ता #धार्मिक  #उन्माद #मवाली

14 August, 2024

हर घर तिरंगा फहराए 🇮🇳- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

🇮🇳 हर घर तिरंगा फहराए 🇮🇳
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

हर घर तिरंगा फहराए
हर घर तिरंगा लहराए....

अपनी आजादी का
प्यारी सी खादी का
हर घर तिरंगा फहराए
हर घर तिरंगा लहराए...

खुशियों का वादा ये
है  पक्का  इरादा ये
हर घर तिरंगा फहराए
हर घर तिरंगा लहराए...

इसकी शान निराली
इसकी आन निराली
हर घर तिरंगा फहराए
हर घर तिरंगा लहराए...
-------------------

#drmisssharadsingh
#डॉसुश्रीशरदसिंह #harghartirangacampaign #harghartiranga #harghartiranga2024 #myfeelings #happyindependenceday #happyindependenceday2024 #हरघरतिरंगा #ilovetiranga #happyindependencedayindia #स्वतंत्रतादिवस #iloveindia 

10 August, 2024

बुंदेली ग़ज़ल | कां गोल रये बे | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अर्ज़ है मेरी एक और बुंदेली ग़ज़ल 😊👇🙏
बुंदेली ग़ज़ल 
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

खींबइ  बातें  बोल  रये  बे।
लबरापन  से  तोल  रये  बे।

पब्लिक गन्ना दिखत उने तो
मों - दांतन  से  छोल रये बे।

पईसा उनके लाने सब कछु
माछीं  घांई  डोल   रये  बे।

राजनीति  की   धूरा  चाटें
कैबे  खों  अनमोल  रये  बे।

सबरे  ठाड़े   सोच   रये  जे
समै  परे  कां   गोल  रये बे?

"शरद" उने अपनी पुसाए सो
खुदई नगड़िया, ढोल रये  बे।
-------------------- 
खींबइ = खूब, लबरापन = झूठापन
नगड़िया = बुंदेली वाद्य, कां = कहां
पुसाए = पसंद आना
__________________
#बुंदेलीग़ज़ल  #बुंदेली #शायरी  #ग़ज़ल  #डॉसुश्रीशरदसिंह  #DrMissSharadSingh 
#shayari  #ghazal  #bundeli  #bundelighazal

07 August, 2024

बुंदेली ग़ज़ल | उन्ने कई थी | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

आज पढ़िए मेरी एक बुंदेली ग़ज़ल 😊👇🙏
बुंदेली ग़ज़ल
उन्ने कई थी 
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
दिन फिर जैहें - हमने नईं, जे उन्ने कई थी।
सब तर   जैहें - हमने नईं, जे उन्ने कई थी।
जो बिकास को चका चलो सो पेड़ेंई कट गए 
सुख फर जैहें - हमने नईं, जे उन्ने कई थी।
मैंगाई ने कमर तोड़ दई, रीती पिकियां
घर भर जैहें - हमने नईं, जे उन्ने कई थी।
भ्रष्टाचारी अकड़ दिखा रये, पईसा गिन रये
बा डर जैहें - हमने नईं, जे उन्ने कई थी।
"शरद" विपत की किसां तुमाई,ने कोऊ सुन रओ
सुन कर जैहें - हमने नईं, जे उन्ने कई थी।
             ----------------------
#बुंदेलीग़ज़ल  #बुंदेली #शायरी #ग़ज़ल  #डॉसुश्रीशरदसिंह  #DrMissSharadSingh 
#shayari #ghazal #bundeli  #BundeliGhazal

04 August, 2024

शायरी | एक ख़त | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

एक ख़त तो मेरे नाम भी लिखा होता 
ज़िंदगी एक यही काम तो किया होता
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #shayari  #ghazal #shayarilovers  #shayariofdrmisssharadsingh 
#ख़त #मेरेनाम #लिखाहोता #ज़िंदगी 
#कियाहोता

31 July, 2024

कथासम्राट प्रेमचंद पर डॉ (सुश्री) शरद सिंह की ग़ज़ल

कथासम्राट प्रेमचंद को समर्पित एक ग़ज़ल..
🙏इक मशाल था जिसका लेखन🙏
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

गोबर,घीसू,माधव, हामिद,होरी एवं धनिया।
प्रेमचंद के जरिए इनसे मिल पाई है दुनिया।

प्रेमचंद ने कथाजगत को वह तबका दिखलाया।
जिसका शोषण करते आए सदियों ठाकुर, बनिया।

रात पूस की ठंडी हो कर कैसे जलती आई
कैसे बिना दवा दम तोड़े इक ग़रीब की मुनिया।

प्रेमचंद ने 'कफ़न' कहानी में यथार्थ लिख डाला
दारूखोरों के घर तड़पे एक अभागी तिरिया।

इक मशाल था जिसका लेखन उसको"शरद" नमन है
प्रेमचंद थे भावनाओं के इक सच्चे कांवरिया।
     ----------------------–
#शरदसिंह #चर्चाप्लस #कथासम्राट #प्रेमचंद #हिन्दीसाहित्य  #हिंदी #जयंती #जन्मदिवस #Jayanti #साहित्य #ग़ज़ल #Litrature #hindi #ghazal  #LitratureHindi #kathasamrat  #drmssharadsingh #Premchand  #डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh

21 July, 2024

शायरी | असर नहीं होता | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

दिल धड़कता है मगर जान अब नहीं बाकी,
अब किसी चोट का, उस पे असर नहीं होता।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh 
#दिल #धड़कता #जान #नहींबाकी
#चोट #असर