Showing posts with label तनहाई. Show all posts
Showing posts with label तनहाई. Show all posts

25 January, 2024

शायरी | औक़ात | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

तनहाई को मुझसे ख़ास मोहब्बत है
इसीलिए तो आ कर मेरे घर रहती है 
तेरी है औक़ात कहां, जो सपने देखे
मेरी क़िस्मत मेरी  रातों से कहती है
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #shayariofdrmisssharadsingh 
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #औक़ात #ख़ास #मोहब्बत #घर #क़िस्मत #रात

04 November, 2021

तनहाई | ग़ज़ल | डॉ शरद सिंह

और नहीं कुछ लिखना मुमकिन
ख़्वाब तलक भी डरा हुआ है
दिल की कापी का हर पन्ना
तनहाई से भरा हुआ है 
- डॉ शरद सिंह

#तनहाई #डॉशरदसिंह
#Ghazal #शेर #Shayri #Poetry 
 #Literature #शरदसिंह  #डॉसुश्रीशरदसिंह #ग़ज़ल
#SharadSingh #ShayariLovers 
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh

24 September, 2021

तनहाई | ग़ज़ल | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

  ग़ज़ल
           तनहाई है
          - डॉ शरद सिंह
चौतरफा   सन्नाटा है,    तनहाई है 
देखो, क़िस्मत कहां मुझे ले आई है 

दीवारों से बातें करना कठिन हुआ
मेरे  दुखड़े  से  छत  भी   घबराई है 

हरपल आंखों में आंसू भर आते हैं
बेबस दिल  की ये कैसी भरपाई है

जिसने, जिसने मुंहफेरा है जाने दो
नाम लिया तो उनकी ही रुसवाई है

अरमानों के नेज़े  आंधी  से  चलते
जिस्म को चुभने वाली हर पुरवाई है

झूठे हर्फ़ों  की  इतनी  भरमार हुई
स्याही भी काग़ज़ से अब शरमाई है

"शरद" हौसले की पतवारें साबुत हैं
कश्ती   भर   चट्टानों  से  टकराई है
                 --------------  
#तनहाई #डॉशरदसिंह
#Ghazal #शेर #Shayri #Poetry 
 #Literature #शरदसिंह  #डॉसुश्रीशरदसिंह #ग़ज़ल
#SharadSingh #ShayariLovers 
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh