Showing posts with label काव्यपाठ. Show all posts
Showing posts with label काव्यपाठ. Show all posts

17 June, 2020

बुंदेलखंड हिंदी साहित्य-संस्कृति विकास मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में डॉ शरद सिंह का काव्यपाठ, 13 जून 2020

Dr (Miss) Sharad Singh
 बुंदेलखंड हिंदी साहित्य-संस्कृति विकास मंच सागर की ऑनलाईन काव्यगोष्ठी का आयोजन ... जिसमें मैंने यानी   डॉ शरद सिंह एवं दीदी डॉ वर्षा सिंह ने भी काव्यपाठ किया। दिनांक 13 जून दोपहर 2.30 बजे... इस ऑनलाईन आयोजन में सागर नगर सहित सागर संभाग के अन्य ज़िलों के प्रतिष्ठित कवियों, साहित्यकारों ने सहभागिता की।

♦️हार्दिक आभार बुंदेलखंड हिंदी ♦️साहित्य-संस्कृति विकास मंच सागर 🙏
♦️हार्दिक आभार देशबंधु 🙏
♦️हार्दिक आभार आचरण 🙏

#OnLine #आचरण
#देशबंधु #काव्यगोष्ठी #ऑनलाइन
#बुंदेलखंड #जयबुंदेलखण्ड #जयबुंदेली
#हिंदी #साहित्य #संस्कृति #विकासमंच
 Dr (Miss) Sharad Singh in On Line Kavi  Goshthi, Aacharan, 14.06.2020

Dr (Miss) Sharad Singh in On Line Kavi  Goshthi, Deshbandhu, 14.06.2020

04 June, 2020

म.प्र.लेखक संघ सागर के Online विराट कवि सम्मेलन में डॉ शरद सिंह का काव्यपाठ

दिनांक 02.06.2020 को म.प्र.लेखक संघ सागर के Online विराट कवि सम्मेलन में मैंने यानी डॉ शरद सिंह और मेरी दीदी डॉ वर्षा सिंह सहित देश के विभिन्न अंचलों के ख्यातिलब्द्ध कवियों ने काव्यपाठ किया। जिसे आज स्थानीय समाचारपत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
हार्दिक आभार म.प्र.लेखक संघ सागर 🙏
हार्दिक आभार दैनिक भास्कर 🙏
हार्दिक आभार दैनिक देशबन्धु 🙏

#मध्यप्रदेश_लेखक_संघ #ऑनलाईन_कवि_सम्मेलन
#प्रवासी_मज़दूर #कोरोनावारियर्स 
#दैनिक_भास्कर
#दैनिक_देशबन्धु

प्रगतिशील लेखक संघ मकरोनिया की ऑनलाइन गोष्ठी में डॉ शरद सिंह का काव्यपाठ

रविवार दिनांक 31.05.2020 को प्रगतिशील लेखक संघ मकरोनिया की ऑनलाइन पाक्षिक गोष्ठी काव्य गोष्ठी में मैंने यानी आपकी इस मित्र  डॉ. (सुश्री) शरद सिंह ने गजल- "कट रहे हैं दिन सुपारी की तरह, जिंदगी भारी उधारी की तरह। चैन के पल हो गए हैं भूमिगत, एक मुजरिम इश्तिहारी की तरह..." सुनाई, जिसे सभी ने बेहद पसंद किया।
     साथ ही दीदी डॉ. वर्षा सिंह ने- "यादें बाकी रह जाती हैं, वक्त गुजर जाता है। जिसे भूलना चाहो अक्सर, वही नजर आता है। जीवन की यह नदी डूब कर पार इसे करना है, मन में जिसके संशय हो वह नहीं उबर पाता है... " गजल सुनाकर वाहवाही पाई । 
हार्दिक धन्यवाद प्रगतिशील लेखक संघ मकरोनिया 🙏
हार्दिक धन्यवाद दैनिक भास्कर 🙏

#OnLine
#ऑनलाइन_काव्य_गोष्ठी
#दैनिकभास्कर
#प्रलेस
#DrSharadSingh
#miss_sharad

बुंदेलखंड हिंदी साहित्य-संस्कृति विकास मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में डॉ शरद सिंह का काव्यपाठ

  बुंदेलखंड हिंदी साहित्य-संस्कृति विकास मंच सागर की ऑन लाईन काव्य गोष्ठी का आयोजन दिनांक 30 मई दोपहर तीन बजे से किया गया जिसमें मैंने यानी आपकी इस मित्र डॉ शरद सिंह एवं दीदी डॉ वर्षा सिंह ने भी काव्यपाठ किया। इस  ऑन लाईन आयोजन में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार श्री लक्ष्मी नारायण चौरसिया जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती उषा चौरसिया को हम सभी उपस्थित कवियों, साहित्यकारों द्वारा श्रद्धांजलि भी दी गई।
हार्दिक आभार बुंदेलखंड हिंदी साहित्य-संस्कृति विकास मंच सागर 🙏
हार्दिक आभार दैनिक देशबन्धु 🙏
हार्दिक आभार दैनिक भास्कर 🙏

#OnLine
#ऑनलाइन_काव्य_गोष्ठी
#दैनिकदेशबन्धु #दैनिकभास्कर
#बुंदेलखंड #जयबुंदेलखण्ड #जयबुंदेली
#हिंदी #साहित्य #संस्कृति #विकासमंच
#DrSharadSingh
#miss_sharad