Showing posts with label वो अब नहीं. Show all posts
Showing posts with label वो अब नहीं. Show all posts

03 July, 2021

वो अब नहीं | कविता | डॉ शरद सिंह

आज पूरे दो माह हो गए वर्षा दीदी तुमको मुझसे हमेशा के लिए दूर गए... जहां भी रहो, तुम्हें सारी खुशियां मिलें...वो भी जो इस जीवन में नहीं मिलीं... हर पल तुम्हें याद करती हूं... कठिन है तुम्हारे बिना जीना...
-------------------
वो अब नहीं
        - डॉ शरद सिंह

जिसको समझ थी 
मेरे दुख-दर्द की
वो अब नहीं

जिसको क़द्र थी
मेरी भावनाओं की
वो अब नहीं

जिसके 
बह निकलते थे आंसू
मुझे ठोकर लगने पर
वो अब नहीं

जिसके दिल में था
मुझे दुनिया से
बचा लेने का जज़्बा
वो अब नहीं

जिसका प्यार
मेरी ताकत थी
हौसला थी
हिम्मत थी
वो अब नहीं

कोई नहीं
जो उसकी तरह
समझ सके मुझे

मैं थी उसकी "बेटू"
और वो मेरी "दीदू"

माफ़ करना "दीदू"
तुम्हारे बिना 
आज भी ज़िन्दा हूं

तुम्हें 
न बचा पाने पर
ख़ुद से शर्मिंदा हूं
       -----------
#VarshaSingh #SharadSingh #memory #love #sisters #missyou #loveyou #वर्षासिंह #शरदसिंह #बहनें #प्रेम #यादें #बिछोह