Showing posts with label विश्व पर्यावरण दिवस. Show all posts
Showing posts with label विश्व पर्यावरण दिवस. Show all posts

05 June, 2023

विश्व पर्यावरण दिवस | शायरी | खो गया वो घाट | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

खो गया वो घाट 
          - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

खो गया वो घाट जिस पे बैठ कर सपने बुने थे।
प्रेम भीगे शब्द अपनी उंगलियों से तब गुने थे।

कट गया जंगल कि जिसमें घूमती थी एक हिरणी
पंछियों के साथ उसने प्रिय हिरण के स्वर सुने थे।

वो नदी, झरना, वो पोखर, सूख कर रेतिल हुए हैं
कौमुदी और शंख, सीपी भी वहीं जा कर चुने थे।

फूल महुए का निखरता, गंध मादक फैलती थी
वो सुहाने दिन सुलगती धूप में भी कुनकुने थे।

नष्ट कर  पर्यावरण  को, बस्तियां  फैला  रहे हैं
सोचती है अब "शरद'' ये, क्या हरित दिन पाहुने थे?
             ------------------------

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #ShayariOfDrMissSharadSingh
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #खोगया #घाट #सपने #प्रेम #भीगे #शब्द #उंगलियों #चुने #विश्वपर्यावरणदिवस #worldenvironmentday

05 June, 2019

अब तो प्रदूषण घटाएं ...(ग़ज़ल) - डॉ शरद सिंह

A Ghazal of Dr (Miss) Sharad Singh on World Environment Day 
विश्व पर्यावरण दिवस पर अर्ज़ है...
अब तो प्रदूषण घटाएं
--------------------------
अभी भी समय है,  ज़रा चेत जाएं
हवाओं का अब तो प्रदूषण घटाएं

नदियों के जल को चलो साफ कर लें
झीलों को फिर से चलो हम सजाएं

ध्वनियों की सीमा को तोड़ें कभी न
गाड़ी के हॉरन  ज़रा  कम  बजाएं

कूड़े के  ढेरों,  खुली  नालियों से
अपने शहर को  भी मुक्ति दिलाएं

'शरद'ये शपथ लें प्रदूषण रहित इक
विरासत में  पर्यावरण   छोड़ जाएं
- डॉ शरद सिंह