हे सूरज !
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
हे सूरज! मेरी पृथ्वी की रक्षा तुम करना
कोरोना के इस संकट में दुख सारे हरना
शिथिल हो चले जीवन बंधन को थामे रहना
प्राणवायु से हर मानव के जीवन को भरना
मानवत्रुटि मानव पर भारी हर पल है दिखती
एक क्षमा का अवसर मानव के हाथों धरना
निज दुख छोटा हुआ जा रहा मानव-दुख के आगे
शोकग्रस्त मानवता के हर दुख को कम करना
"शरद" प्रार्थना करती है, हर संभव तुम करना
सूर्य ! प्रखरता से अपनी, हर पीड़ा को हरना
-------------------
#पृथ्वीदिवस #earthday #EarthDay #savetheearth
#NaturePhotography #nature #MissSharadSinghPhotography