Showing posts with label अंधेरा प्रेम का. Show all posts
Showing posts with label अंधेरा प्रेम का. Show all posts

03 June, 2025

कविता | अंधेरा प्रेम का | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अंधेरा प्रेम का
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अंधेरा स्पर्श को जीता है
दृश्य को नहीं
दृश्य का पहाड़ा
पढ़ती हुई दुनिया
उलझी रहती है विवादों में
आंख मूंद कर
हासिल किए गए
अंधेरे से
जाग उठती है कुण्डलिनी
बिना किसी बीजमंत्र के
मिट जाते हैं सारे 
मानसिक क्लेश 
और विवाद
यदि वह 
पवित्र अंधेरा हो
योग का, ध्यान का
या प्रेम का
एक अलौकिक स्पर्श की भांति।
-------------------------
#poetryislife #PoetryLovers  #poetryloving  #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य  #कविता  #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity #अंधेरा #स्पर्श #दृश्य #पहाड़ा #कुण्डलिनी #बीजमंत्र #क्लेश #पवित्र #योग #ध्यान #प्रेम #अलौकिक #प्रेमकविता