21 March, 2017

तृप्ति क्या है? प्यास क्या है?


धूप,  तारे,  रेत,  मिट्टी,  शेष  गाथा  बोल देंगे
तृप्ति क्या है? प्यास क्या है? राज़ सारा खोल देंगे
ज़िन्दगी ने बांध कर अनुबंध में बोला ‘शरद’ से
नाट्य  ‘ओथेलो’  करेंगे,  नायिका का  रोल देंगे
- डॉ शरद सिंह


(मेरे ग़ज़ल संग्रह 'पतझर में भीग रही लड़की’ से ... * ‘ओथेलो’ शेक्सपियर का सुप्रसिद्ध नाटक जिसमें नायिका पर बेवज़ह शक़ किया जाता है और उसी बेबुनियाद शक़ के कारण उसे मार दिया जाता है।)

#Shayari #SharadSingh

No comments:

Post a Comment