06 October, 2023

कविता | एक अधपढ़ी किताब | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कविता
एक अधपढ़ी किताब
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

एक अधपढ़ी किताब
रखी है 
मन की शेल्फ में

मुड़ा है 
उस पन्ने का कोना
पढ़ने के लिए
फिर कभी
वहीं से

नहीं आया
वह 'फिर कभी'
आज तक
जबकि
ज़िंदगी 
चली आई है
उस मुड़े हुए कोने से
दूर
बहुत दूर

फिर भी 
कुछ किताबें
नहीं दी जा पाती हैं
किसी को भी
न किसी पढ़ने वाले को
न पुस्तकालय को
न रद्दी वाले को

तब तो और भी नहीं
जब हो वह किताब
अधपढ़ी।
-------------
#poetryislife #poetrylovers  #poetryloving  #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य  #कविता  #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh  #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity #किताब #कोना #मन #शेल्फ  #ज़िंदगी #दूर 

05 October, 2023

शायरी | तुझसे जवाब मांगूंगी | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

मर के  तुझसे जवाब मांगूंगी
अपने ग़म का हिसाब मांगूंगी
तू है दाता तो क्यूं लिया मुझसे
देख, तुझसे वो  ख़्वाब मांगूंगी
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #ShayariOfDrMissSharadSingh
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #जवाब #ग़म #हिसाब

01 October, 2023

शायरी | ख़्वाब भी वीरां | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

शायरी | ख़्वाब भी वीरां | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

जिन्हें मिली है मुहब्बत, उन्होंने की होगी
हमें तो  ख़्वाब भी  वीरां  मिले हमेशा से।
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #ShayariOfDrMissSharadSingh
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #मुहब्बत #ख़्वाब #वीरां #हमेशा

17 September, 2023

शायरी | रामकहानी | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

शायरी | रामकहानी | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
कैसे लिख दें  रामकहानी, 
लिखने वाली बात नहीं।
नभ-गंगा  हैं  भीगी  आंखें, 
पानी भरी परात  नहीं। 
खण्ड काव्य न, महाकाव्य है 
और न कोई गीत-ग़ज़ल
चूड़ी  जैसी  पीर  हमारी,  
अंत नहीं, शुरुआत  नहीं।
        - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #ShayariOfDrMissSharadSingh
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #रामकहानी #चूड़ी #पीर #अंत #शुरुआत

16 September, 2023

कविता | अस्तित्वहीन | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अस्तित्वहीन

 - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

मैं क्या हूं?
कुछ भी तो नहीं
शून्य से भी अधिक
अस्तित्वहीन

शून्य की आकृति
वज़न बढ़ाती जाती हैं
संख्याओं का
मैं नहीं

शून्य अनंत है
अथाह है
असीम है
मैं नहीं

शून्य बेहतर है
मुझसे
ज्ञान शून्यता
सर्वशक्तिमान है, पूजित है
मैं नहीं

मुझे क्षमा करना 
मेरी बौद्धिक शक्तियों !
तुमने तो चाहा 
किंतु मैं 
नहीं बन सकी बेहतर शून्य से ।
------------------------
#poetryislife #poetrylovers  #poetryloving  #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य  #कविता  #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh  #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity #शून्य #संख्या #अस्तित्व #असीम  #अथाह #अनंत  #बौद्धिक #शक्तियों #बेहतर

05 September, 2023

शायरी | न ऐतबार रहा | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

किसी भी बात पे अब तो न ऐतबार रहा
उस एक शख़्स पे वादा, वफ़ा उधार रहा
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #ShayariOfDrMissSharadSingh
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #ऐतबार #शख़्स #वादा #वफ़ा #उधार

24 August, 2023

प्लीज़ | कविता | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

असंख्य तारे हैं आसमान में
कैसे पहचानूं तुम्हें?
अब करने लगा है व्याकुल
धरती पर बेगानापन
एक संकेत दे दो
टिमटिमा दो
प्लीज़ ...😢
   - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#poetry #poetrylovers  #poetryloving  #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह #हिंदीकविता #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh  #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity #काव्य #असंख्य #तारे #आसमान #व्याकुल
#धरती #बेगानापन #संकेत #प्लीज़