Showing posts with label सफ़ेद गुलाब. Show all posts
Showing posts with label सफ़ेद गुलाब. Show all posts

11 March, 2023

कविता | सफ़ेद गुलाब | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

सफ़ेद गुलाब
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

तुमसे बहुत बातें करती हूं मैं
लगभग रोज़ ही
फोन पर... 
नहीं!
मिल कर... 
नहीं !
फिर?
नेट, चैट...
नहीं!
फिर?
.......
फिर....!
मैंने ये तो नहीं कहा
कि तुमने भी
मुझसे बातें की हैं!

तुम्हारी तुम जानो
मैं तो
ख़ुश हूं
तुम्हारे साथ
अपनी प्लेटोनिक दुनिया में,
किसी दरवेश की तरह...
और 
स्याही लगे मेरे हाथों में है
एक सफ़ेद गुलाब।
       ------------
#poetry  #poetrylovers  #poetryloving #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्यप्रेमी  #poetryofdrmisssharadsingh  #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh  #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity #काव्य  #कविता  #ख़ुश  #साथ #तुम्हारेसाथ #प्लेटोनिक #दुनिया  #दरवेश #प्रेमकविता