Showing posts with label स्त्री पाठ. Show all posts
Showing posts with label स्त्री पाठ. Show all posts

18 October, 2020

स्त्री पाठ - 1 | एक स्त्री में | डॉ (सुश्री) शरद सिंह |कविता

एक स्त्री में
-------------
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कभी पढ़ो एक स्त्री को
दुर्गा सप्तशती की तरह
तब एहसास होगा
एक स्त्री में
देवीत्व का।

कभी देखो एक स्त्री को
मंगलदीप में प्रदीप्त
बाती की तरह
तब दिखेगा रूप
एक स्त्री में
देवीत्व का।

कभी सोचो एक स्त्री को
अपने पवित्र विचारों
की तरह
तब महसूस होगा
एक स्त्री में
देवीत्व का।

किसी एक नवरात्रि में
पहचानना सीखो तो
एक स्त्री को
पुरुषवादी चश्मा उतार कर।

तब कहना-
'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः'।।

-----------------
#शरदसिंह #डॉशरदसिंह #कविता #हिंदीकविता #स्त्री #स्त्रीत्व #डॉसुश्रीशरदसिंहकीकविताएं
#poetry #poetrylovers #poetrycommunity #hindipoetry
#poetriesofdrmisssharadsingh
#StriPaath