Showing posts with label वॉल ऑफ फेम. Show all posts
Showing posts with label वॉल ऑफ फेम. Show all posts

21 June, 2021

वॉल ऑफ फेम | कविता | डॉ शरद सिंह

वॉल ऑफ फेम
          - डॉ शरद सिंह

वो सबसे ऊपरवाली तस्वीर...
मैंने पूछा था - कौन-सी साड़ी?
और दूसरे ही पल
सामने थी मेरे 
गुलाबी रंग की साड़ी, चूड़ी 
और लिपिस्टिक

वह बीच वाली तस्वीर...
मेरे पूछ पाने से पहले ही
सामने थी मेरे
पीली सिल्क साड़ी
प्लास्टिक की पीली चूड़ी
और लाल लिपिस्टिक

वह सबसे नीचे वाली तस्वीर...
जिसमें मैं नहीं
तैयारी हुई थीं दीदी
अपने ग़ज़ल संग्रह के
लोकार्पण के लिए
तय की थी उन्होंने नहीं
मैंने उनके लिए
साड़ी, बिन्दी, चूड़ी

दर्जनों तस्वीरें
दर्जनों अहसासात

बदल गए हैं मायने
आज हर तस्वीर के
आज ये सभी तस्वीरें
याद दिलाती हैं मुझे
इवेंट्स की नहीं,
तैयारी 
जाने की इवेंट्स में
आज ये सभी तस्वीरें
याद दिलाती हैं मुझे
उस बहनापे की
जो छिन गया मुझसे
असमय 

मेरे घर के ड्राइंगरूम की 
दक्षिणी दीवार 
जो कभी थी मेरे लिए 
'वॉल आफ फेम'
आज ढल गई है 
यादों की दीवार में
मन को कुरेदते सूने संसार में।
       --------------

#शरदसिंह #डॉशरदसिंह #डॉसुश्रीशरदसिंह
#SharadSingh #Poetry #poetrylovers
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #HindiPoetry