23 September, 2024

कविता | निर्दयी कृष्ण पक्ष | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कविता
निर्दयी कृष्ण पक्ष
        - डॉ (सुश्री) शरद सिंह
चांद का 
कटोरा ले कर 
रात भटकती रही
रोज़ चार पहर
निर्दयी कृष्ण पक्ष ने
छीन लिया
वह कटोरा भी...
रो रही है रात
तब से,
यक़ीन न हो तो
देख लेना सुबह
दूब पर टिके आंसू।
-------------
#poetryislife #poetrylovers  #poetryloving  #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह #काव्य  #कविता  #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh  #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity

No comments:

Post a Comment