08 June, 2024

शायरी | ख़्वाब | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

ख़्वाब  तारों  से   टिमटिमाते हैं
सुबह    होते   ही   टूट  जाते हैं
ज़िंदगी  दुश्मनों - सी  लगती है
क्या कहें, किस तरह निभाते हैं
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh 
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #ख़्वाब #तारे #टिमटिमाते
#सुबह #ज़िंदगी #दुश्मनों #निभाते 

06 June, 2024

शायरी | ख़ामोश | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

मेरे कमरे में इक ख़ामोश दुनिया आ बसी है 
लिहाज़ा दिल भी  धड़कने से ज़रा डरने लगा है
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह 
#DrMissSharadSingh #Shayari #ghazal #shyarilovers #shayariofdrmisssharadsingh 
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #कमरेमें #ख़ामोश #दुनिया
#लिहाज़ा #दिल #धड़कने #ज़रा #डरने

02 June, 2024

अब तो | कविता | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

अब तो
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

दिल के बादल भी
सूख चले
हो गए  
पानी से रहित, 
अब तो 
आंखों में भी 
इतने आंसू नहीं 
कि बरस कर 
बुझा सकें 
इस धरती की तपन।
--------------
#डॉसुश्रीशरदसिंह  #काव्य  #कविता #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh   #emotionalthoughts #emotions  #loneliness #poetryloving  #mypoetry #poetrylovers  #DrMissSharadSingh  #poetryofdrmisssharadsingh