Showing posts with label सोहणी की किस्मत में. Show all posts
Showing posts with label सोहणी की किस्मत में. Show all posts

29 June, 2017

सोहणी की किस्मत में .... डॉ. शरद सिंह

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh


सोहणी की किस्मत में
-----------------------
वही आकर्षण, वही प्यार
वही सपनों का संसार
वही सीपी-सा गोपन, वही मोती-सा आब
वही समय की धारा, वही उफनती चिनाब
वही आंधी, वही तूफान
वही पानी, वही ढहता मकान
वही दुनिया, वही रीत-रिवाज़
वही कल था वही आज
वही ईर्ष्या, वही जलन
वही चाह की तपन
वही माही से मिलने को मन अड़ा
वही हाथ आया कच्चा घड़ा
डूबना ही तो है लिखा है
सोहणी की किस्मत में
फर्क़ सिर्फ़ इतना -
कि इस बार घड़ा बदला है
किसी और ने नहीं
खुद माही ने !