Showing posts with label सहेली. Show all posts
Showing posts with label सहेली. Show all posts

12 August, 2023

कविता | सहेली | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

सहेली
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
एक शाम
मेरे बाजू में
बैठी थी अभी
रात आते ही
चली गई
छोड़ कर
और उतर आई
खूंटी पर टंगी उदासी
सगी सहेली की तरह
साथ देती है
रोज ही।
------------
#poetry #poetrylovers  #poetryloving  #mypoetry  #डॉसुश्रीशरदसिंह #हिंदीकविता #World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh  #DrMissSharadSingh  #poetrycommunity #काव्य #कविता #शाम #रात #रोज #उदासी #सहेली