Showing posts with label पुलवामा. Show all posts
Showing posts with label पुलवामा. Show all posts

15 February, 2019

पुलवामा के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि - डॉ शरद सिंह

Tribute to Pulwama's Martyrs - Dr (Miss) Sharad Singh
पुलवामा  में   वीरों   ने  जो अपना लहू बहाया है।
प्राण निछावर कर के, देखोअपना वचन निभायाहै।

उनकी ये कुरबानी सबको याद रहेगी सदियों तक
रक्त से अपने टीका करके देश का  मान बढ़ाया है।

फिर से इक जयचंद हुआ और घात किया फिर से उसने
गद्दारों ने फिर से अपना कलुषित रूप दिखाया है।

सबक सिखाएं गद्दारों को, तभी न्याय होगा सच्चा
अपने धीरज  की सीमा ने, हमको यूं समझाया है।

'शरद' क़सम है, व्यर्थ न होने देंगे उनकी कुर्बानी
गद्दारों की हमने हरदम, जम कर सबक सिखाया है।

 - डॉ शरद सिंह
        .............     ............     .........



Tribute to Pulwama's Martyrs