Showing posts with label नए साल में. Show all posts
Showing posts with label नए साल में. Show all posts

31 December, 2020

नए साल में | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | ग़ज़ल

 

Naye Saal Me - Ghazal of Dr Sharad Singh

नए  साल  में  

- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

नए    साल   में    हर   नई   बात हो।

खुशियों  की  हरदम ही बरसात हो।


हो  इंसानियत    की    तरफदारियां

सभी  के  दिलों  में   ये  जज्बात हो।


मुश्किल  जो   आई    गए  साल में

नए साल में   उसकी   भी  मात हो।


सभी  स्वस्थ  रह  कर जिएं जिन्दगी

दुखों की न  कोई  भी अब घात हो।


‘शरद’ की दुआ  है अमन, चैन की

चमकता  हुआ दिन  भी हो, रात हो।

               ------------------

#ग़ज़ल #नववर्ष #नयासाल #शुभकामनाएं #हिन्दीसाहित्य #काव्य #Poetry #HindiLiterature #Literature