Showing posts with label एक स्त्री में देवीत्व. Show all posts
Showing posts with label एक स्त्री में देवीत्व. Show all posts

08 November, 2023

कविता : स्त्रीपाठ - 1 : एक स्त्री में देवीत्व - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कविता
स्त्रीपाठ - 1 : 
एक स्त्री में देवीत्व 
        - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कभी पढ़ो एक स्त्री को
दुर्गा सप्तशती की तरह
तब एहसास होगा 
एक स्त्री में 
देवीत्व का।

कभी देखो एक स्त्री को
मंगलदीप में प्रदीप्त
बाती की तरह
तब दिखेगा रूप
एक स्त्री में 
देवीत्व का।

कभी महसूस करो
एक स्त्री के अस्तित्व को
पुरुषवादी चश्मा उतार कर,
तब कहना-
'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः'
क्योंकि स्त्री में देवीत्व है
स्त्री के रूप में।
-----------------
#शरदसिंह #डॉशरदसिंह #कविता #हिंदीकविता #स्त्री #स्त्रीत्व #देवीत्व #डॉसुश्रीशरदसिंहकीकविताएं
#स्त्रीपाठ #poetry #poetrylovers #poetrycommunity #hindipoetry
#poetriesofdrmisssharadsingh
#StriPaath