Sunday, June 03, 2012

Dr (Miss) Sharad Singh’s Interview and Documentary




 On the occasion of Madhya Pradeh's great medieval warrior Bundel Kesari Maharaj Chhatrasal's 363rd birth anniversary (24th May 2012), H'ble Governor of Madhya Pradesh Shri Ram Naresh Yadav honored Dr.(Sushri) Sharad Singh with prestigious "Jauhari Samman" for her book "Patton Me Quid Auraten". After the Award Ceremony an interview with documentary on Dr Sharad Singh presented by the DIGI News TV Channel on dated 28.05.2012.
'Patton Men Quaid Auraten' (women captive in leaves) book is focus on the life of Bidi Worker women of Bundelkhand region of Madhya Pradesh State of India.


डॉ. शरद सिह ‘‘जौहरी सम्मान’’ से सम्मानित......


Dr Sharad Singh Honored by H'ble Governor of Madhya Pradesh Shri Ram Naresh Yadav
महाराजा छत्रसाल जयंती, दिनांक 24.05.2012 के अवसर पर अखिल भारतीय बुन्देलखण्ड साहित्य एवं संस्कृति परिषद् भोपाल (म.प्र.) द्वारा राजभवन में आयोजित गरिमामय बुन्देलत्रयी सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री रामनरेश यादव द्वारा सुपरिचित कथाकार एवं उपन्यासकार लेखिका डॉ. (सुश्री) शरद सिंह को उनकी पुस्तक ‘पत्तों में क़ैद औरतें’ के लिए ‘जौहरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। शरद सिंह की यह पुस्तक बुन्देलखण्ड के संदर्भ में जि़ला सागर (म.प्र.) की बीड़ी महिला श्रमिकों पर केन्द्रित है। 
Dr Sharad Singh Honored by H'ble Governor of Madhya Pradesh Shri Ram Naresh Yadav

Dr Sharad Singh Honored by H'ble Governor of Madhya Pradesh Shri Ram Naresh Yadav
Dr Sharad Singh Honored by H'ble Governor of Madhya Pradesh Shri Ram Naresh Yadav
Nationlal Dunia, New Delhi, 29.05.2012
Navdunia, Bhopal 30.05.2012



Friday, January 21, 2011

घर के बाहर घर की यादें

- डॉ. शरद सिंह

मेरी यह ग़ज़ल अल्पना वर्मा, डॉ. मोनिका शर्मा, पूर्णिमा वर्मन, डॉ. हरदीप संधु, डॉ. भवजोत कौर, सुधा ओम ढींगरा, इला प्रसाद, शिखा वार्ष्णेय, सुषम बेदी, ऊषाराजे सक्सेना, ज़क़िया ज़ुबेरी, तेजेन्द्र शर्मा, कृष्ण बिहारी आदि उन सभी की भावनाओं को समर्पित है जो भारत से बाहर रहते हुए भी भारत को हर पल जीते हैं।



Monday, December 20, 2010

डॉ. शरद सिंह ‘पं.रामानन्द तिवारी स्मृति प्रतिष्ठा सम्मान’ से सम्मानित

इससे सम्बधित अन्य समाचारों एवं तस्वीरों के लिए यहां क्लिक करें।





सागर। मालवा के सुप्रसिद्ध शिक्षक एवं पत्रकार स्वर्गीय पं. रामानन्द तिवारी की स्मृृति में दिनांक 16 दिसम्बर 2010 को पं. रामानन्द तिवारी स्मृति प्रतिष्ठा सम्मान समारोह राजेन्द्र माथुर सभागृह प्रेस क्लब इन्दौर में आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठा समारोह में लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. सुश्री शरद सिंह को पं. रामानन्द तिवारी स्मृति प्रतिष्ठा सम्मान-वर्ष 2008’ से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान मध्यप्रदेश शासन के जनसम्पर्क सचिव एवं आयुक्त राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया जिसमें सम्मान स्वरूप लेखिका डॉ. शरद सिंह को शाल-श्रीफल सहित प्रशस्तिपत्र एवं ग्यारह हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें तीस पुस्तकों के लेखन एवं प्रकाशन के रूप में हिन्दी साहित्य में उनके अब तक के योगदान के लिए दिया गया। सम्मान समारोह इन्दौर प्रेस क्लब और तिवारी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक एवं साहित्यकार डॉ. स्वाती तिवारी, अपर संचालक जनसम्पर्क सुरेश तिवारी, वर्ष 2007 के लिए सम्मानित प्रतिष्ठित कवि प्रो. सरोज कुमार, प्रेस क्लब इन्दौर के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, खादीग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष सत्य नारायण सत्तन, वरिष्ठ पत्रकार संजय लाहोटी, आनन्द मोहन माथुर एवं राहत इन्दौरी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं पत्रकार उपस्थित थे। आभार प्रेस क्लब इन्दौर के महासचिव अन्ना दुराई ने प्रकट किया तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय लाहोटी ने किया।

Tuesday, December 14, 2010

उस चंचल लड़की के सपने

- डॉ. शरद सिंह