![]() |
| Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh |
कितना मुश्क़िल है
--------------------
एक नाम होंठों से फिसला
मगर तैर न सका हवा में
एक स्वप्न आंखों में उतरा
मगर ठहर न सका दृश्यों में
मैंने जाना ठीक उसी पल
कितना मुश्क़िल है
कर पाना अभिव्यक्त प्रेम को
किसी गली, सड़क या चौराहे पर
सच, कितना मुश्क़िल है
हो पाना मुखर ...
प्रेम का ... प्रेम से ... प्रेम के लिए ...
- डॉ. शरद सिंह
#SharadSingh #Poetry #MyPoetry
#मेरीकविताए_शरदसिंह #प्रेम #Love #नाम #मुश्क़िल #अभिव्यक्त
#SharadSingh #Poetry #MyPoetry
#मेरीकविताए_शरदसिंह #प्रेम #Love #नाम #मुश्क़िल #अभिव्यक्त
