Showing posts with label कोरोना से बच कर रहिए. Show all posts
Showing posts with label कोरोना से बच कर रहिए. Show all posts

19 September, 2020

ग़ज़ल | कोरोना से बच कर रहिए | डॉ शरद सिंह

मित्रो, कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए निवेदन स्वरूप मेरी ग़ज़ल आज #युवाप्रवर्तक में प्रकाशित हुई है...साझा कर रही हूं...
हार्दिक धन्यवाद युवाप्रवर्तक !!!
 ग़ज़ल
कोरोना से बच कर रहिए
         - डॉ शरद सिंह

सिर्फ़ हमारी ग़लती से है कोरोना हम पर भारी।
अगर मानते गाईड लाईन तो न रह पाता ये ज़ारी।

वक़्त अभी भी है, हम सम्हलें, घर से व्यर्थ नहीं निकलें
फिर देखेंगे कोरोना की, हो जाएगी विदा सवारी।

अगर निकलना पड़े काम से, मास्क हमेशा ही पहनें
निश्चित दूरी को अपना कर निभा लीजिए रिश्तेदारी।

"शरद" निवेदन करती है ये, कोरोना से बच कर रहिए
सावधान हों रहें सुरक्षित, दूर रहेगी मुश्क़िल सारी।

----------

#कोरोना #ग़ज़ल #शरदसिंह #डॉशरदसिंह
#SharadSingh #Shayari #Ghazal
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #कोरोना_से_सावधानी_पर_ग़ज़ल
#hindipoetry #hindilitrature