Showing posts with label World Of Emotions By Sharad Singh ग़ैरइरादतन. Show all posts
Showing posts with label World Of Emotions By Sharad Singh ग़ैरइरादतन. Show all posts

26 March, 2019

ग़ैरइरादतन - डॉ शरद सिंह ... कविता

Poetry of Dr (Miss) Sharad Singh

ग़ैरइरादतन
-------------
घर लौटते ही
छूट जाती है कुछ बातें
चौखट के बाहर
कुछ जरूरी
कुछ अधूरी
और कुछ बस यूं ही
जिन्हें छूटना नहीं चाहिए था
फिर भी पता नहीं क्यों
छूट जाती हैं अनजाने ही...
जैसे किसी को कॉलबैक करना
या सूचना देना
अपने घर पहुंचने की
छूट जाती है बहुत सारी बातें
बस यूं ही,
ग़ैरइरादतन।
- डॉ शरद सिंह