Showing posts with label मौसम. Show all posts
Showing posts with label मौसम. Show all posts

17 June, 2023

शायरी | लिख दे मनवा एक कहानी | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

लिख दे मनवा एक कहानी
    - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

जलते मौसम में पानी की, लिख दे मनवा एक कहानी।
एक कहानी ऐसी  जिसमें, हर  कोई हो  राजा-रानी।

ताल, तलैया, पोखर, नदिया, पानी से भीगे हर आखर
राग-द्वेष और दुनियादारी की बातें हों आनी-जानी।

बादल हो कान्हा के जैसा, बरसे तो हर पोर भिगोए
सूखे मौसम के बदले हो,  नन्हीं बूंदों की मनमानी।

फुरसत के पल में कुछ यादें, दिखलाती हैं दृश्य पुराने
जब होते थे दिन मोती-से, रात अंधेरी सुरमेदानी।

‘शरद’ अगर सब कुछ अच्छा हो, लगता है सब अच्छा-अच्छा
जागी आंखें भी करती हैं, सुन्दर सपनों की अगवानी।
            ------------    
#शायरी #ग़ज़ल #डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #ShayariOfDrMissSharadSingh
#World_Of_Emotions_By_Sharad_Singh #जलते #मौसम #मनवा #पानी #कहानी #राजा #रानी 

10 February, 2019

वसंत - डॉ शरद सिंह

Poetry on Vasant by Dr Sharad Singh

वसंत
--------
एक एहसास है वसंत
धूप के गरमाने का
मन के भरमाने का
मौसम के बदलने का
रंगों में ढलने का
सारे दुख भूल कर
प्रेम-डगर चलने का...

- डॉ शरद सिंह

#कविता #शरदसिंह #वसंत #मौसम #प्रेम #Love #Vasant #Season #SharadSingh #Poetry