Showing posts with label चल कर वसंत से मिल आएं. Show all posts
Showing posts with label चल कर वसंत से मिल आएं. Show all posts

14 February, 2024

वसंत कविता | चल कर वसंत से मिल आएं | डॉ (सुश्री) शरद सिंह


कविता 
चल कर वसंत से मिल आएं 
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कमरे में बैठ
नहीं बतियायें !
चलो, ज़रा खेतों में,
बागों में, 
अमराई जायें,
चल कर वसंत से
मिल आएं 🌳🌻🌾

खुली हवा
खुली धूप 
संग ज़रा गाएं
तनिक गुनगुनाएं
चल कर वसंत से
मिल आएं 🌳🌻🌾

रोज की 
उदासी से
कुछ बाहर आएं
ज़रा झूम जाएं
चल कर वसंत से
मिल आएं 🌳🌻🌾
-----------------
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🏵️
#happyvasantpanchami #VasantPanchami2024 #vasantpanchami #vasantotsav 
#वसंतपंचमी #वसंतोत्सव #वसंत #वसंतपंचमी2024